Latest Updates
-
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार -
Surya Grahan 2026: किस अमावस्या को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिन में छा जाएगा अंधेरा? -
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे'
25 जनवरी राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा साथ
आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन मे तनाव संभव है। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपनी बात रखें। वाद विवाद से केवल आपके घर की शांति भंग होगी। आज जीवनसाथी के व्यवहार में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। आज आपका धन डॉक्टर या दवाइयों पर अधिक खर्च हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन थकान भरा रहेगा। दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपके बॉस की नज़र आप पर बनी रहेगी। व्यावसायिक मामलों को लेकर आपकी उलझने बढ़ सकती है। आप किसी नए व्यवसायिक प्रस्ताव को लेकर आप असमंजस की स्थिति रहेंगे। सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। शारीरिक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। आप धैर्य और शांत दिमाग से अपना हर काम पूरा करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर घरेलू जिम्मेदारियां भी आज कुछ बढ़ सकती है। ऐसे में आपको पेशेवर और निजी दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप किसी तरह का दबाव महसूस ना करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी शुभ रहेगा। दफ्तर में कुछ नए कार्य आपको सौंपें जा सकते हैं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और वरिष्ठों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने काम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर आप फर्नीचर का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। आज आपको नवीन वस्त्र और आभूषण की प्राप्ती हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। शाम को दोस्तों के साथ मुलाकात करने का समय मिलेगा। आज मित्रों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। सेहत अच्छी रहने से आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 18
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आपकी कोई डील अटकी हुई है तो उसके फाइनल होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आपके प्रिय का प्रेम और सहयोग मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी थकान रहेगी। बेहतर होगा काम के साथ आप आराम भी करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 9:25 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों को लेकर आज आप काफी गंभीर रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। हालांकि जल्द पैसे कमाने के लिए आप गलत निर्णय लेने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। बॉस का समर्थन आपको मिलेगा। वहीं व्यापारियों की कोई व्यावसायिक योजना सफल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। आप शांत रहकर बात को बढ़ने से रोक सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। दफ्तर में आपकी धीमी रफ्तार के कारण समय पर आप अपने काम पूरे कर पाने में असफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। साथ ही जीवनसाथी के स्वभाव में रूखापन रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय पर अधिक ध्यान दें। हो सके तो उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करें या सैर सपाटे के लिए जाएं। दफ्तर में काम के प्रति आज जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आपकी वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई बनता है काम बिगड़ जाए तो आप निराश या हताश न हो। खुद पर काबू रखें , जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लड़ाई झगड़े से दूर रहें नहीं तो आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्च दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। आमदनी से अधिक खर्च न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज मानसिक रूप से कुछ उथल पुथल रहेगी। आपको ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे आपको शांति मिलेगी और विपरीत परिस्थितियों में आपकी हिम्मत बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे और बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। आज जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर आप दोनों के बीच बहसबाजी हो सकती है। दफ्तर के कार्यों में आज कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप ज्यादा चिंतित ना हो क्योंकि आपकी यह परेशानी ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आज कोई गंभीर घरेलू मुद्दा सुलझने के आसार है। दफ्तर में आप से कोई जरूरी दस्तावेज मिस्प्लेस हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद मुनाफा मिल सकता है। कुछ मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बेहतर होगा की आप अपनी सोच आशावादी रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ी खरीददारी कर सकते हैं। किसी कानूनी मामलों में अपने वकील से सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। व्यस्त दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज को लेकर आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और आपके पास काम ज्यादा रहेगा और समय की कमी के कारण आप कुछ दबाव महसूस करेंगे। अगर आप डेरी उत्पादों या अन्य खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिजनों के साथ आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा। पारिवारिक जीवन खुशाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ आप से प्रसन्न रहेंगे और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से चले आ रहे किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। पुराने मित्रों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कुछ लोग आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते है। ऐसे लोगों से आप सावधान रहें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी और अपने अच्छे बोलों से आप किसी बिगड़ी हुई बात को संभाल लेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप काफी पॉजिटिव रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज आप किसी लंबित बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। दफ्तर में आपके द्वारा किए हुए कार्यों की तारीफ होगी। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नज़र आएंगे। वहीं व्यापारियों को आज ठीक ठाक परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच समझकरअपने फैसले लें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या आ सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











