For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

26 जनवरी राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, इन राशियों का भी दिन रहेगा खास

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज कुछ मामले में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा और दूसरों के साथ तालमेल बिठाने में आपको काफी मुश्किल होगी। हालांकि बेकार की बातों से दूर रहकर इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाना होगा, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके रास्ते में बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। अगर आप लापरवाही करते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ यदि कोई तनाव चल रहा है तो बात को ज्यादा बढ़ने न दें। जल्द से जल्द आप अपने बीच की दूरियों को खत्म करने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो आपको कोई इंफेक्शन, बुखार आदि हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आप पर काम का प्रेशर बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का दिन भी काफी व्यस्त रहने वाला है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप शांत दिमाग से अपने कार्यों पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपने कारोबार के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आज आपको अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आज सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहने वाली हैं। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे लेकिन अति आत्मविश्वास में पड़कर आप गलत निर्णय लेने से बचें। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें तेज करनी होंगी। दूसरी ओर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारिक मामलों में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अब शब्दों का प्रयोग करने से बचें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। लापरवाही करने से बचें। यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो फौरन किसी अच्छे चिकित्सक से आप सलाह लें। निजी जीवन में कुछ तनाव रहेगा। परिजनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। अनावश्यक क्रोध से बचें। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय लापरवाही न करें अन्यथा आपके बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 2:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। यदि आपका काम तेल से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आप पूरी हिम्मत और मेहनत के साथ काम करेंगे। आपकी यह कला देखकर आपके उच्च अधिकारी बेहद प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। पिता की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने से आपको बचना होगा अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर करने का प्रयास करें। इसके अलावा उनकी सलाह अनुसार चलना आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको कुछ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज घर की सजावट में आप कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं। सुख सुविधाओं की चीजों पर आज आप कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। यदि आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी परेशानियां और बढ़ जाए। कामकाज की बात करें तो फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करेंगे और तय समय पर अपने काम पूरे करने में भी सफल रहेंगे। हालांकि काम के साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। इस बात को नजरअंदाज करने की भूल न करें। आपकी लापरवाही आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए किसी कीमती वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह का योग बन रहा है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के और तय समय पर पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आर्थिक लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप शुगर के मरीज हैं तो खानपान पर अधिक ध्यान दें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना है। लंबे समय से चला आ रहा आपका संघर्ष आज खत्म हो सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पैसों की बात करें तो किसी पुराने कर्ज को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें और बचत पर अधिक ध्यान दें ताकि जल्द से जल्द आपको कर्ज से मुक्ति मिल सके। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें अन्यथा आज आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। सेहत की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आज कार्यभार अधिक रहेगा। आपको आलस्य का त्याग कर अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज छोटे से छोटे काम को भी ध्यान पूर्वक करें। आपकी आज की मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अपना फैसला सोच समझ कर लें। जल्दबाजी से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई बड़ी समस्या हो सकती है। कुछ लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आज घर में अचानक किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज किसी बड़े बदलाव की संभावना है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका परिणाम आपके हित में ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। लंबे समय बाद अपनों के साथ आप आनंद भरा दिन गुजारेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

भावनात्मक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और आज हर चुनौती का सामना आप पूरी हिम्मत से करेंगे। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही समझदारी से करने की सलाह दी जाती है। आपको अपना पक्ष शांति से रखना होगा। अगर आप सोने चांदी से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से लाभ संभव है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो बेवजह अपने पार्टनर पर शक करने से बचें अन्यथा आपका रिश्ता टूट भी सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

English summary

Daily Horoscope for 26 January 2021 Tuesday

What does your Tuesday, January 26, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, January 25, 2021, 15:38 [IST]
Desktop Bottom Promotion