27 जनवरी राशिफल: पैसों के मामले मीन राशि वाले न करें ये गलती

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से चल रहा आपका आर्थिक प्रयास सफल होने से धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में काम करने का आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और बॉस का भी सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आप अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो आज आपको जबर्दस्त आर्थिक मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 7:50 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को भी आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। दफ्तर में अचानक आप पर कार्यभार बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो तय समय पर आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से आपको बचना होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत के कारण आज आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आज आपकी चिंता दूर होगी। आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने में भी सफल रहेंगे। व्यापारियों को भी आज अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। काफी दिनों बाद आज आपको बच्चों के साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज आप कोई छोटा मोटा उधार चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे और आपकी तारीफ भी होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको कोई भी बड़ा खर्च करने से बचना होगा। निजी जीवन की बात करें तो यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आप सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक जागने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी पढ़ाई में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है जल्द ही इस परेशानी का अंत होगा और आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। कुछ समय से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उनकी सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आज थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। खुदरा व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो पिता के साथ आज वैचारिक मतभेद संभव है। यदि किसी बात पर आप उनसे सहमत नहीं हैं तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप सोच समझकर और अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज का तनाव बढ़ने से आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। ऐसे में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही आगे बढ़ना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कहासुनी से आपको बचने की जरूरत है। यदि वे आपको कोई भी काम सौंपते हैं तो आप उसके प्रति गंभीर रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। साथ ही कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल न करें। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज करने की भूल न करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। साथ ही आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। आज आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप बड़ी खरीदारी करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

छोटी सी बात पर आज जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपके प्रिय के गलत शब्द आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद को शांत रख कर बात को संभालने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो यदि आप पेशे से फैशन डिजाइनर या सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं तो आपके प्रमोशन की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपकी समस्या का समाधान होगा और आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहने से आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं और अपने बॉस के गुड बुक में आना चाहते हैं तो छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक और मेहनत से करने का प्रयास करें। आज आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आप अपने बॉस की सारी शिकायतें दूर कर सकते हैं। बेहतर होगा आप मन लगाकर काम करें। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर फर्नीचर से जुड़ा कारोबार करने वालों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो यदि जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपके बीच सारी दूरियां खत्म हो सकती हैं। आपके प्रिय प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ाएंगे। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूल कर अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने नए कारोबार के लिए बड़ा लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप समय से पहले अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे जिससे आपको खुद के लिए भी अतिरिक्त समय मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप छोटा-मोटा निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Wednesday, January 27, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion