28 अप्रैल राशिफल: जानें आपके लिए कैसा रहने वाला है मंगलवार का दिन

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव आपकी कई परेशानियां दूर कर सकता है। आज परिजनों से चल रहा आपका विवाद समाप्त हो जाएगा क्योंकि आपकी पहल और समझदारी भरा बर्ताव घरवालों की सभी शिकायतें दूर करेगा। यदि अपनों के साथ आप रिश्ता मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपना व्यवहार संतुलित रखें। यदि आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो आज जीवनसाथी की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आज उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन शुभ रहेगा। आप कुछ जरूरी खर्चे करेंगे लेकिन किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज बेकार के वाद विवाद और उलझनों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। आज ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें जिनसे आपकी बनती न हो क्योंकि ये लोग आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। आप बस सावधान रहें और आपके आस पास जो भी हो रहा है उस पर नजर बनाकर रखें। दफ्तर में आप अपने काम को और भी बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे जिससे आपके उच्च अधिकारी बहुत ही प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज किसी नए काम के सिलसिले में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ती सकती है लेकिन परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। न चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज आपको बहुत ही कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आपके पास समय की भी कमी हो सकती है जिससे आपका तनाव कुछ बढ़ जाएगा। हालांकि अगर शांत दिमाग से आप अपना काम करने की कोशिश करेंगे तो इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। साथ ही वरिष्ठों और सहकर्मियों से भी आप मदद की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा नहीं है। पैसों के मामले में आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज पैसा आसानी से आपके हाथों से सरक जाएगा। इसके अलावा जो आर्थिक लाभ आज आपको मिलने वाला था वो भी कुछ और समय के लिए टल सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सेहत को लेकर आपकी लापरवाही आने वाले समय में आपको किसी बड़ी समस्या की ओर ले जा सकती है। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको फौरन किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। याद रहे स्वस्थ रहकर ही आप जीवन में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। दफ्तर में आपका जोश और उत्साह देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आपके बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। व्यवसायिक रूप से आपको काफी सावधान रहने जरूरत है। मुमकिन है आपका प्रतिद्वंदी आपकी कोई डील हथियाने की कोशिश करे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चे कम होंगे हालांकि जिस आर्थिक मुनाफे की आप उम्मीद कर रहे हैं वो आज आपको नहीं मिल पाएगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज बेवजह की बात पर आपके पार्टनर के साथ बहसबाजी होने से आपके बीच तनाव बढ़ जाएगा। ऐसे में अगर आप अपनी जुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो मुश्किल हो सकती है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक ही रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके परिश्रम का बेहतर परिणाम आपको मिल सकता मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कठिन रहेगा। आज आंखों से सम्बंधित परेशानी आ सकती है। आज आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे और मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहेगा। आज आपके लगभग हर कार्य में रुकावटें आएंगी जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। दफ्तर में आज वरिष्ठों का दबाव आप पर कुछ अधिक रह सकता है। जल्दबाजी में आप कुछ गलतियां भी कर सकते हैं जिससे आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी तरह का जोखिम उठाने से बचना होगा, नुकसान होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के बड़ों की सलाह मानने में ही आपकी भलाई है। यदि आप उनका विरोध करेंगे तो आपके हाथ पछतावा ही लगेगा। पैसों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आज न चाहते हुए भी आपका धन कुछ अधिक ही खर्च होगा। सेहत की बात करें तो आज आपको मानसिक अशांति का अनुभव होगा जिस कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से आज आपको राहत मिलेगी। मुमकिन है आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा और आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज खुद को तरोताजा करने के लिए दिन अच्छा है इसलिए इसका भरपूर लाभ उठाएं। आज जीवनसाथी के साथ आपकी काफी खट्टी मीठी बातें होंगी और आपका खूब मनोरंजन होगा। अपने प्रिय के साथ बिताए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। आप इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन सामान्य रहेगा। आज आप ठीक ठाक बचत कर पाएंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज कम परिश्रम में ही आपको अच्छी सफलता मिलने का योग बन रहा है। व्यापार और नौकरी दोनों में ही आपको लाभ मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई प्रभावशाली या बड़ा पद मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज लंबे समय बाद बड़ा फायदा मिल सकता है। मुमकिन है आज आपके हाथ कोई बड़ा काम लग जाए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके माता पिता आपसे कुछ ज्यादा ही प्रसन्न रहेंगे। उनकी तरफ से आपको वित्तीय सहायता भी मिल सकती है। अगर भाई बहनों से आपकी अनबन चल रही है तो आज वो भी समाप्त हो सकती है और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप जमकर मौज मस्ती करने वाले हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। यदि आप अपने कार्य दृढ़ मनोबल और पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। आप दोगुनी तेजी से अपने काम करेंगे। व्यापारियों को कुछ राहत मिल सकती है। छोटा ही सही लेकिन आपको आर्थिक फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज के दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल रह सकता है, आपकी पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 5:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आज आपके किसी फैसले से घर के लोग ज्यादा खुश न रहें, खासतौर पर आपके माता पिता आप से सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको अपने परिजनों पर अपनी बात मानने का दबाव बनाने से बचना होगा अन्यथा आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आज आप पूरी रफ़्तार से अपने सारे काम निपटाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। काफी मेहनत के बाद भी आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है। आज शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, आप सावधान रहें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अच्छे मुनाफे के लिए अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह पर निवेश करें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज के दिन व्यर्थ की भागदौड़ ज्यादा रहेगी जिससे आप न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी अस्वस्थ महसूस करेंगे। कामकाज को लेकर आपका तनाव आज बढ़ सकता है। मुमकिन है भविष्य की चिंता आज आपको घेरे रहेगी। आज आप अत्यधिक भावुक महसूस करेंगे। कुछ पुरानी बातों को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप ज्यादा खर्च करते हैं तो आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। परिजनों का प्यार और स्नेह आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन संभलकर रहने वाला है। अपने पार्टनर के साथ संपर्क में रहें अन्यथा आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। परिजनों के साथ आपकी अनबन होने से माहौल बिगड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि परिजन आपको ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं। यदि आप समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो हो सकता है वे आपकी बात समझें। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आपकी चिंता बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप उनके साथ ज्यादा समय बिताएं और उनका ध्यान रखें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन सहरानीय रहेगा। साथ ही आप उनपर गर्व महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन आज आय में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज काम का बोझ भी कुछ कम रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

Story first published: Tuesday, April 28, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion