Latest Updates
-
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद
28 जनवरी राशिफल: बजरंगबली की कृपा से इन राशियों का दिन रहेगा शानदार
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके जीवन में दस्तक देगी परेशानियां, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप इस तरह हाथ खोलकर खर्च करते रहेंगे तो आपकी कई योजनाओं में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप खर्च से ज्यादा बचत पर ध्यान दें अन्यथा जल्द ही पैसों की तंगी आपके जीवन को परेशानियों से भर देगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो कोई भी नया काम शुरू करने से पहले एक बार ठीक से सोच विचार कर लें, जल्दबाजी न करें। आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप कुछ ज्यादा ही भावनात्मक महसूस कर सकते हैं, आप खुद पर काबू रखें। चिंता करके अपना कीमती समय व्यर्थ न करें क्योंकि यह आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता दोनों को खत्म कर देगा। सफल होने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। साथ ही अपने मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। दफ्तर में आपको अपने आस पास हो रही गतिविधियों पर नजर बनाकर रखनी होगी। आज आपका कोई सहकर्मी जानबूझकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है और आपके सहनशक्ति की परीक्षा लेगा। ऐसे लोगों से निपटने के लिए आप होशियारी और समझदारी से काम लें। आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको उम्मीद के अनुसार फायदा मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा करेंगे। गाड़ी चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। इस समय आपको अपनी शिक्षा को लेकर गंभीर रहने की जरुरत है। लापरवाही आपके भविष्य की योजनाओं पर पानी फेर सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। पैसों से जुड़े मामलों में फैसले सोच समझकर लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसे लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। इससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास से इसे निपटाने का प्रयास करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई प्रयास आज सफल हो सकता है। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में सोच समझकर अपने फैसले लें। दूसरों को खुश करने के लिए यदि आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो आज आप खुद के लिए मुसीबत को न्यौता दे सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए दिन अच्छा है। अपने विचारों को आशावादी रखें और खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 37
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप काफी खुश और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको किसी ऐसी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है जिसे लेकर लंबे समय से आपकी चिंता बनी हुई थी। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के मूड में एक अलग ही रंगीनी आपको देखने को मिल सकती है। आज वे आपको कोई सरप्राइज भी दे सकते हैं जिसे पाकर आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आय का नया स्रोत भी आपको मिल सकता है। शत्रु पक्ष आज सक्रिय रहेगा। आपको सावधान रहने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज कोई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको बहुत ही सोच समझकर बातचीत करनी होगी, साथ ही अपना व्यवहार भी संतुलित रखें। दूसरों में बदलाव लाने से पहले आपको खुद में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। किसी के भी मामले में बोलने से पहले दो बार सोच लें अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान आज आपको किसी मुसीबत में डाल सकती है। पड़ोसियों के साथ आज उलझने से बचें। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला न लें। कामकाज के मोर्चे पर आज किस्मत आपका साथ देगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 42
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके जीवनसाथी आज उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। उनके साथ कुछ ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करें, बेहतर होगा आप उनकी पसंदीदा स्थान पर सैर के लिए जाएं। आज आप खरीदारी और अन्य बाहरी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मुमकिन है आज आपकी कोई बड़ी समस्या का समाधान हो जाए और आप राहत की सांस लें। दफ्तर में छुपे हुए दुश्मन आज आपके काम में कुछ बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने पीने का ध्यान रखना होगा। साथ ही अपने बढ़ते हुए वजन पर भी नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कुछ समय से आप काफी तनाव महसूस कर रहे हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्तों पर भी पड़ रहा है। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो अपने करीबियों से बात करें। इस तरह चुप रहकर आप अपनी परेशानी को और बढ़ा रहे हैं। आपका यह रवैया आपके आस पास के लोगों को भी दुखी कर रहा है। अपने बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं। अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आज अपने जीवनसाथी के साथ अपनी अनबन खत्म करने का प्रयास करें। वैसे भी आज उनका मिजाज कुछ ठंडा रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप कई चिंताओं से घिरे रहेंगे। मन बेचैन रहने से किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। माता की सेहत आज कुछ गड़बड़ रहेगी। लापरवाही उनकी तबियत और बिगाड़ सकती है इसलिए उनका खास ध्यान रखें। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर प्रेम व सहयोग की प्राप्ति होगी। उनके साथ आपके संबंध पहले के मुकाबले और अधिक प्रगाढ़ होंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज के दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आप दोनों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस समय आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। पैसों की स्थिति में कुछ सुधार संभव है। यदि आप इसी तरह अपनी योजनाओं के अनुसार चलेंगे तो जल्द ही आपका बड़ा फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे। अगर आप किसी नए व्यापार में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आज आप कुछ फैसले ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में जरा संभलकर रहें। बातचीत के दौरान अपने शब्द गौर से चुनें, नहीं तो मुश्किल हो सकती है। आपकी छोटी सी बात बड़ी बन जाएगी और बेवजह का विवाद खड़ा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहने से घर का वातावरण भी बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 25
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया मौका लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है। आज आपको उनसे ऐसी सलाह मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए तरक्की के मार्ग खोलेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से आप पर काम का दबाव कुछ ज्यादा ही था लेकिन आज आप आसानी से अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे और स्वयं के लिए भी समय निकाल पाएंगे। दोस्तों और परिवार से मिलकर आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आज आप किसी करीबी की वित्तीय रूप से मदद कर सकते हैं। एक शांत और सुकून भरा दिन बिताने के लिए खुद को किस भी तरह के झगड़े झंझट से दूर रखें।
शुभ रंग: जमुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन की शांति भंग हो सकती है। आपका लापरवाह रवैया आज आपके जीवनसाथी का मूड बिगाड़ सकता है। आप दोनों के बीच बहसबाजी होने की संभावना है। अगर आप शांति से काम नहीं लेंगे तो बात बहुत बढ़ सकती है। आप दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। वहीं रोमांटिक लाइफ में भी आज अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपके पार्टनर का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। जहां तक बात आपके काम की है तो सिर्फ ख्याली पुलाव पकाकर अपना कीमती समय व्यर्थ न करें बल्कि कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आपके सुंदर भविष्य का सपना पूरा हो जाए। शाम को अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से आपको काफी खुशी मिलेगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। दफ्तर का माहौल अचानक बिगड़ सकता है। मुमकिन है आज काम को लेकर आपके उच्च अधिकारी आपसे नाखुश रहें। यदि आप इसी गति से काम करते रहेंगे तो आगे बढ़ने का आपका सपना अधूरा रह जाएगा। हो सकता है आज आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। ऐसे में आपको निराश होने की जगह अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आपकी आमदनी बढ़िया रहेगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आप किसी भी तरह के झूठ का सहारा लेंगे तो इससे आपके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। अपनी बात खुलकर और स्पष्ट तरीके से कहने की कोशिश करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक



Click it and Unblock the Notifications











