Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
29 अक्टूबर राशिफल: कन्या राशि वालों का दूर होगा आज तनाव
अपने दैनिक राशिफल से अपने दिन भर की जानकारी प्राप्त कर आप आने वाली अच्छी बुरी परिस्थितियों का सामना करने के लिए खुद को मानसिक रूप से पहले ही तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं आज ग्रहों की चाल क्या कह रही हैं आपके बारे में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यक्षेत्र में आज विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी सहनशीलता और काबिलियत के बल पर बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना आसानी से कर पाएंगे। भविष्य में अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए आप मेहनत और प्रयास करते रहें। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। अगर आप थोड़ी समझदारी से काम लेंगे तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज मनमुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। माता पिता का सहयोग मिलेगा और आज उनके साथ आप कुछ समय बिता पाएंगे। पिछले कुछ समय से कामकाज में व्यस्त रहने कारण आप उन्हें समय नहीं दे पा रहे थे। सेहत का मामला आज नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो अपने दिल की बात कहने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हालांकि इसके लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ समय बिताकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। कुछ समय से आप पर काम का दबाव अधिक था इसलिए खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको ब्रेक लेने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालना आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको पछताना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी छोटी से छोटी बात को भी नजरअंदाज ना करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन आज खर्चे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज कुछ ज्यादा ही खर्च हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए यह समय उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में अपने बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करना चाहिए। यदि आपसे कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार करें बेवजह बहस करके आप अपनी छवि ना बिगाड़े। आपको इसका गलत अंजाम भुगतना पड़ सकता है। अचानक यात्रा करने से आज आपकी थकान बढ़ सकती है। साथ ही आप कमजोरी भी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर परिवार में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने परिजनों के साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही सबके प्रति अपनी भावनाएं अच्छी रखें। आप महसूस करेंगे सबका नजरिया आपके प्रति बदल रहा है। इसके अलावा आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखने की जरूरत है। कई बार आपका अनियंत्रित क्रोध आपको मुश्किल में डाल देता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आज वे आपकी बात को समझेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन की प्राप्ति होगी लेकिन आज आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है। हालांकि आपको समझना होगा कि इस समय आप जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, उतनी ही बड़ी सफलता आपको मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 45
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
रोमांटिक लाइफ में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आप दोनों के रिश्ते को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं हैं। वे सिर्फ अपने निजी फायदे के लिए आपका इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज वे आपके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आपको उनका सहयोग मिलेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। मुमकिन है शाम को आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपने वरिष्ठों द्वारा आज कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप घर से दूर रहते हैं तो आज लंबे समय बाद आपको अपने घर जाने का मौका मिल सकता है। परिजनों के साथ समय बिताकर आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी, विशेष रूप से आपके माता पिता का प्रेम और स्नेह मिलने से आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी और आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने लंबित कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत का अच्छा फल जल्द ही आपको मिल सकता है। आपकी तरक्की होने के आसार नजर आ रहे हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप बहुत ही प्रसन्न रहेंगे और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। आपकी खुशमिजाजी और जिंदादिली देखकर आपके आस पास के लोग काफी प्रभावित होंगे। कामकाज की बात करें तो काम अधिक रहने के बावजूद आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने काम पूरे करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपके किसी काम में कागजी अड़चन आए और आपका काम बीच में ही अटक जाए लेकिन ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक के लिए नहीं रहेगी। जल्द ही आपकी समस्या दूर होगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 25
शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
लंबे समय बाद आज आप राहत की सांस लेंगे क्योंकि आज आपका कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है जिसकी आपने उम्मीद छोड़ दी थी। आज असंभव बातें भी आपको संभव लगने लगेगी। पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार होगा, विशेष रूप बड़े भाई के साथ जो मनमुटाव चल रहा था वो आज खत्म हो जाएगा और आप दोनों काफी अच्छा समय गुजारेंगे। इतना ही नहीं, आज आप दोनों कुछ गंभीर घरेलू मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज सम्भलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है तो आज उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो आज किसी पुराने दर्द से आराम मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं की देखभाल अच्छे से करनी होगी अन्यथा उनके चोरी होने या गुम होने की संभावना है। यदि आज आप यात्रा कर रहे हैं तो अधिक सतर्कता बरतें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास होगा। मुमकिन है आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिले जिसका स्वागत आप पूरे गर्मजोशी के साथ करेंगे। शायद आपके दिल में भी वही है जो सामने वाले के दिल में आपके लिए है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण आपके प्रिय आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आपको उनकी बातों को समझना चाहिए क्योंकि वे आपका भला ही चाहते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आपके काम बिना बाधा पूरे होंगे। सेहत की बात करें तो शराब का सेवन करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति में गिरावट आने से आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक तंगी के कारण आपकी कई योजनाओं में बाधा आ सकती है। यह सब आपके बिना सोचे समझे खर्च करने की आदत का नतीजा है। रिश्तेदारों के साथ आर्थिक लेन देन करने से आपको बचना होगा, इससे गलतफहमियां हो सकती हैं। आज पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप इस समय उन्हें किसी भी तरह के तनाव से दूर रखें। कार्यक्षेत्र में आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। हो सकता है आज अधूरे कार्यों को पूरा करने में आपका अधिकांश समय चला जाए। वैवाहिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज जीवनसाथी का अनियंत्रित क्रोध आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद करा सकता है। इससे आपके घर का वातावरण भी बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: सुबह 10:25 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। किसी भी काम में आपका खास मन नहीं लगेगा। साथ ही बिना वजह आपको गुस्सा भी आएगा। ऐसे में आपको कुछ समय अकेला रहने की सलाह दी जाती है जहां आप कुछ समय शांति से बैठकर अपनी परेशानी का हल ढूंढ सके। यदि जरूरत पड़े तो अपने बड़ों से भी इस विषय पर चर्चा करें। इस समय आपको उनके मार्गदर्शन की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आज बड़े खर्चे करने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे जिससे आप विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको ध्यान का सहारा लेना चाहिए।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 1:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके कार्य प्रदर्शन में सुधार देखकर और आपके नवीन तरीके से उच्च अधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। उनसे मिली तारीफ आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज भाई बहनों का पूरा साथ आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा मिलने के आसार हैं। हो सकता है आज आप कोई बड़ा निवेश भी करें। आज आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आपके किसी करीबी दोस्त से आपकी अनबन हो सकती है। बेवजह की बहसबाजी करके अपना समय बर्बाद ना करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:50 तक



Click it and Unblock the Notifications











