Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
3 दिसंबर राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी आज माँ लक्ष्मी की कृपा
क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आप पर कार्यभार बढ़ने की संभावना है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का सख्त रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक हानि हो सकती है। आज कोई बड़ा और महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर का वातावरण ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी और आज उनके साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्च भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो इस समय आपको लापरवाही करने से बचना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कार्यस्थल पर आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा। हंसी मजाक में कही हुई छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपको जल्दबाजी से बचना होगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आज ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लें। आज आपके मूड में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातें भी आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती हैं। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों को नजरअंदाज करना सीखें। दफ्तर में अपने छोटे से छोटे काम को भी बहुत ही ध्यान पूर्वक करने की कोशिश करें। आज आपसे कोई गलती होती है तो आपको अपने बॉस की खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। मन शांत रहेगा और मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है लेकिन आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो कामकाज के सिलसिले में आज आपको छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। कपड़े के व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अगर आपने स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापार करते हैं तो कानूनी मामलों को लेकर आपको सचेत रहने की सलाह दी जा सकती है। जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने उच्च स्वर में बात करने से बचना होगा। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप खुले दिल से उसे स्वीकार करें। अहंकार से बचें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक पैसों को लेकर कोई समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज के दिन आपके हाथ निराशा लगेगी हालांकि आपको हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। आप अपना प्रयास जारी रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक पैसे लेते हैं तो आने वाले दिनों में इसका लाभ आपको जरूर होगा। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों को लेकर चल रहा कोई प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। इस समय यदि आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने की आदत के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
निजी जीवन की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर का वातावरण अशांत रहेगा और आप भी काफी तनाव में रहेंगे। रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर करने के लिए आप अपनी ओर से हर संभव प्रयास करें। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। इसके अलावा आपको अपने रिश्तों में पारदर्शिता रखने की जरूरत है। जीवनसाथी की ओर से कुछ खास सहयोग नहीं मिल पाएगा। उनकी गरममिजाजी आपको दुखी कर सकती है। जहां तक बात आपके कामकाज की है तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। यदि आप इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत से पूरा करने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आप सर्दी, जुकाम,बुखार आदि से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आपका काम दवा का है तो आज आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। लोहे के व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सभी काम तेजी से पूरे होंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ कुछ नोकझोंक हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मांसपेशियों से जुड़ी कोई शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपको राहत मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से बेहद प्रसन्न रहेंगे और कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों से जुड़े जातकों को कानूनी दांवपेच से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आज कोई भी काम आप बिना प्लानिंग के न ही करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय आपके प्रिय को बेहतर देखभाल की जरूरत है इसलिए लापरवाही न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों से उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को काफी संघर्षों के बाद उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आज आप व्यापार से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो आपकी यह यात्रा बेहद लाभकारी रहेगी। हालांकि इस कोरोना काल में आपको नियमों का उल्लंघन करने से बचना होगा। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी जरूरी है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलने की सभांवना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में सावधानी बरतें। इस समय आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सुख सुविधा की चीजों पर ज्यादा खर्च ना करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन तनाव में गुजरेगा। अपनी नौकरी को लेकर आप काफी चिंता में रहेंगे। ऐसे में आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जो होगा आपके अच्छे के लिए ही होगा इसलिए अपने विचार सकारात्मक रखें। व्यापारियों को अपने ग्राहकों से संपर्क रखने की जरूरत है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है इसलिए खाने-पीने का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











