For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 जुलाई राशिफल: स्वास्थ्य के मामले आज इन 2 राशियों को रहना होगा संभलकर

|

ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। हालांकि आपको तनाव लेकर काम न करने की सलाह दी जाती है। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स का है तो आज आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखें अन्यथा आपके बीच टकराव संभव है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको किडनी संबंधित कोई परेशानी है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। यदि आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी है तो आज के दिन आपको संभल कर रहना होगा। ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ टकराव या अहंकार से बचें। इसके अलावा आज बॉस आपको जो भी जिम्मेदारी सौंपे उसे पूरा करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर मिलेगा। आपके कारोबार में तेजी आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई नई डील करने वाले हैं तो आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। झगड़े झंझट से कारोबार में नुकसान हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। जरा सी चूक आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास बढ़ाना होगा। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर के किसी हिस्से में आप दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। आपको धैर्य से काम लेना होगा। दफ्तर में आज आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। कामकाज का बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो अपने प्रिय को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। बेवजह का गुस्सा छोड़कर आपको अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप लोहे का कारोबार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। इसके अलावा आपके किसी कार्य में आ रही सरकारी अड़चन भी आज दूर हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप लेते हैं तो आपको सभी परिजनों की राय जरूर जान लेनी चाहिए। जीवनसाथी को ज्यादा समय देने का प्रयास करें। इससे आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अचानक बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ध्यान रहे छोटी-छोटी गलतियां अतीत में की हुई आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार विनम्र रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे रोमानी दिनों में से एक होगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने बिताना पसंद करेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अचानक सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। बेवजह तनाव लेने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो आप अपनी ओर से परिश्रम करते रहें। उचित समय आने पर आपको अपनी इस मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। इसके अलावा हाल ही में किए गए निवेश का भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। साथ ही आज बॉस का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की जरूरत है। बेवजह के झगड़े झंझट से आपके बीच की कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो दांतो से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में अपनी गुप्त बातें अपने सहकर्मियों से साझा करने से बचें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपके लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है, बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज आपका कोई अटका हुआ व्यवसायिक मामला आज सुलझ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आज बासी भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आने से आपकी दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कपड़े, प्लास्टिक, स्टेशनरी आदि से जुड़ा काम करने वाले लोग आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको मनचाहा काम सौंपा जा सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको उनका स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं और कारोबार में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत फैसले लेने से बचें। नौकरी करने वाले लोगों को खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ डालने से बचना होगा। एक समय पर आप एक ही काम निपटाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा।। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें अगर आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग जिस आर्थिक मुनाफे की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे वह आज मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अपनी प्लानिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आज आप कुछ समझौते भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 3 July 2021 Saturday

What does your Saturday July 3, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, July 2, 2021, 16:27 [IST]
Desktop Bottom Promotion