Latest Updates
-
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद
30 अप्रैल राशिफल: कर्क राशि वाले न करें आज ये गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान
अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, व्यापार, नौकरी, वैवाहिक जीवन, आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस होगा। ऐसे में आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो आज कामकाज को अलग रखकर आप आराम करें। खुद पर ज्यादा दबाव डालकर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इस समय पैसों के मामले में अब जरा सी भी लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का प्यार और साथ विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इसके अलावा आपकी पदोन्नति होने की भी प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है लेकिन आपको अच्छा फायदा नहीं हो रहा है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज दोस्तों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य आसानी से पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ आप के प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फाइनेंस से संबंधित कारोबार करने वाले जातकों को आज अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। लोहे के व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का मामला शांत रहेगा और परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आप धूम्रपान करते हैं तो जल्द से जल्द अपनी इस आदत से छुटकारा पाने का प्रयास करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6:20 से शाम से 4:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यात्रा करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो बेहतर होगा आप इससे बचें। नौकरीपेशा जातकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। कामकाज के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं जातकों को समय-समय पर अपने कार्यों की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। घर के बड़ों के साथ आपको अपना रिश्ता मजबूत करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की आशंका है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार है खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और हाल ही में आपने कहीं साक्षात्कार दिया है तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े ग्राहकों से अच्छा फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार चलना आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। अपने माता-पिता की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपका मानसिक तनाव भी कम होगा और शारीरिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार करने वाले लोगों को टैक्स संबंधित मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिलता है तो आप समझदारी से अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का दबाव बढ़ने से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। निजी जीवन की बात करें तो यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज अपने परिजनों को आप कुछ ज्यादा ही मिस कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ बहसबाजी से बचें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन की शांति भंग हो सकती है। पैसों की बात करें तो आज आप कोई बड़ा खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
लंबे समय के बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। हो सकता है आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो आज के दिन आपकी तलाश खत्म हो सकती है। ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप अपनी मेहनत से अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों की तारीफें भी बटोरेंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, एसिडिटी, अपच, आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के मार्ग में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप सारी परेशानियों से निपटने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज किसी घरेलू गंभीर मुद्दे पर पिता के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपके प्रिय को लापरवाही से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। हालांकि आज आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं और वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आज आप पर कार्य भार अधिक रहेगा जिससे आपको झुंझलाहट महसूस हो सकती है। हालांकि आपको शांत दिमाग से अपने काम को निपटाने का प्रयास करना होगा। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको छोटी-छोटी गलतियां करने से भी बचने की जरूरत है अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। हो सकता है आप उनके किसी फैसले से सहमत न रहें। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। छोटे भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी की सलाह से आपको कोई अच्छा फायदा हो सकता है। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। हालांकि आपको धन कमाने का कोई बढ़िया मौका भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। साथ ही वे आपकी बातों को भी महत्व देंगे। इलेक्ट्रॉनिक और कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हुई है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। हो सकता है आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो जाए और वे प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ाएं। ऐसे में आपको भी सब कुछ भूल कर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों के संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। हालांकि आप उचित सलाह लेकर ही कोई भी फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में कार्यभार कुछ कम रहने के आसार है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। पैसों की बात करें तो यदि इस समय आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपका भविष्य सुरक्षित हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप किसी नए व्यापार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आपको सभी कोणों से अच्छी तरह जांच पड़ताल करके और सारी जानकारियां प्राप्त करने के बाद ही अपना कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। आप इसी तरह मेहनत और ईमानदारी से काम करते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको मनचाहा तोहफा मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको किसी मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक



Click it and Unblock the Notifications











