For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

31 जनवरी राशिफल: धनु राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, होगी अच्छे फल की प्राप्ति

|

क्या आप अपने दिनभर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं? अगर हां तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यवसाय, वैवाहिक जीवन, आदि से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि आपका बजट बिगाड़ देगी। साथ ही पुराने किसी कर्ज का भी दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको बेहतर परिणाम मिल सकता है। आपके लगातार चल रहे प्रयास रंग लाएंगे और आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी सूझ बूझ से किसी घरेलू समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। आपके प्रिय आपसे काफी नाराज रह सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको दिल से जुड़ा रोग है तो अधिक सावधानी बरतें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा अपनी आर्थिक योजनाओं में भी आपको बदलाव करने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न ही करें तो बेहतर होगा। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए व्यापार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको अपनी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घरेलू कलह बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो भागदौड़ और तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

निजी जीवन में कुछ समस्याएं नजर आ रही हैं। पारिवारिक मामलों में ज्यादा लापरवाही न करें। आप जो भी निर्णय लें बहुत ही समझदारी से लें। अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल नहीं मिल पा रहा है तो आज के दिन कुछ सुधार संभव है। अचानक आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। अपने बॉस की दी हुई छोटी सी जिम्मेदारी को भी आप प्राथमिकता दें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज सोच समझकर ही खर्च करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सिर के दर्द से परेशान रहेंगे। आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में कार्यभार अचानक बढ़ सकता है। बेहतर होगा आलस्य का त्याग कर तेजी से अपने सभी कार्य पूरे करने का प्रयास करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ टकराव या अनबन से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको यात्रा से बचना होगा। आज की गई यात्रा काफी महंगी और थकान भरी साबित होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो सारे गिले-शिकवे दूर करने के लिए दिन अच्छा है। आप खुलकर अपने प्रिय के सामने अपना पक्ष रखें। पैसों की स्थिति में कुछ गिरावट संभव है। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:10 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम पूरा करेंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मनमुटाव या टकराव से बचना होगा। आपके बीच की कड़वाहट नुकसान की वजह बन सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। शाम को दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। आज मानसिक रूप से आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन अच्छे खान पान के साथ आपको अपनी दिनचर्या में योग भी शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर का वातावरण और भी खुशनुमा हो जाएगा। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से अगर आपके जीवनसाथी काफी व्यस्त हैं और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास गुजरने वाला है। आज घर पर ही आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार संभव है। दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। हाल ही में दी हुई किसी परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। यदि वह आपके द्वारा किए हुए कार्यों से असंतुष्ट हैं तो बहसबाजी करने से आपको बचना होगा। बार बार एक ही गलती को दोहराने से बचें। अगर आप सोने चांदी से जुड़ा व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में पैसों को लेकर कोई समस्या हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पैसों की कमी के कारण अधूरा ही रह जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा। इसके अलावा ज्यादा क्रोध करने से भी आपको बचना होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह परिवर्तन आपको सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। बेहतर होगा आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करने की कोशिश करें। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता भाई-बहन सभी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आपका काम डीजल, पेट्रोल, प्रॉपर्टी, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रांसपोर्ट आदि से जुड़ा है तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। लंबे समय बाद आज परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 33

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि कल आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह गया था तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। हालांकि वित्तीय मामलों में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों से उग्र होकर बात करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। छोटे व्यापारियों को कोई बड़ी राहत मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है। आपके प्रिय के गलत शब्द आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज आपको उधार लेने और देने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी गति पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही अपने बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका बनता हुआ कोई काम अचानक बिगड़ सकता है। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आप पहले से ही बीमार हैं तो किसी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6:40 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापार करते हैं और बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इस समय आपको अपने काम के प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। बॉस के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी और उनका सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर के खाने से परहेज करें। साथ ही आपको ताजा फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 31 January 2021 Sunday

What does your Sunday, January 31, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, January 30, 2021, 12:29 [IST]
Desktop Bottom Promotion