Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
31 मई राशिफल: कर्क राशि वालों की आर्थिक परेशानी का होगा आज अंत
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी या आज भी आपके हाथ लगेगी निराशा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो और किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपके अच्छे मैनेजमेंट के लिए आज बॉस आपकी जमकर तारीफ कर सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का भी प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है हालांकि पैसों के मामले में आपको संभल कर रहना होगा। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापार करते हैं और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आप समझदारी से अपने व्यवसायिक फैसले लें। दवा के व्यापारियों को आज चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि अपनों के लिए आप तोहफे खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको अपने बजट से ज्यादा दूर न जाने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आपका लापरवाह रवैया बॉस का मूड बिगाड़ सकता है। हो सकता है आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप से वापस ले ली जाए। आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे के लिए कुछ ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो छोटी सी बात पर घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका उग्र स्वभाव घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत के कारण आज आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आप अस्थमा के रोगी हैं तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप लकड़ी के कारोबारी है तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लगने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। हो सकता है आज वे आपके कार्यों से ज्यादा संतुष्ट न रहे। बेहतर होगा आप मन लगाकर काम करें। निजी जीवन की बात करें तो पैसों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। व्यर्थ के वाद विवाद और टकराव से नुकसान आपका ही होगा। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। मानसिक चिंताएं बढ़ सकती है और शारीरिक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है। यदि जल्दबाजी में आप कोई भी गलत निर्णय लेते हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दफ्तर में आप समय पर अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों का आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो जल्द ही आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। बच्चों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है आप उनकी पढ़ाई में भी मदद करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आज आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो खुद को तरोताजा रखने के लिए आप काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो हो सके आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताएं। आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा। हो सकता है आपको किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का मौका मिले। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आप और तेजी से प्रयास करेंगे। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आपको अधिक माल स्टॉक करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको जमकर परिश्रम करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप ऑनलाइन परीक्षा देने वाले हैं तो अपने समय का सदुपयोग करें। इस समय लापरवाही महंगी पड़ सकती है। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके घर में जल्द ही किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बेवजह की चिंता करने से बचें अन्यथा आपकी सेहत कमजोर हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके द्वारा किए हुए कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। हो सकता है आप उनके गुस्से का भी सामना करना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आप उनके पक्ष को समझने का प्रयास करें और अपना व्यवहार विनम्र रखें। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपका बजट संतुलित रहेगा। अगर आपको सिगरेट और शराब की बुरी आदत है तो आपको जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है और आप अपनी टीम को भी लीड कर सकते हैं। यह सुनहरा मौका आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकता है, इसलिए आप जमकर मेहनत करें। छोटे व्यापारियों को अपने फैसले सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से आप सरकार के नियमों का उल्लंघन करने से बचें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में अचानक किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। अगर आप अविवाहित है तो आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आने की संभावना है। जल्द ही आपके जीवनसाथी की तलाश जल्द ही खत्म हो सकती है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: प्रातः4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करते समय जरा सी भी जल्दबाजी न करें अन्यथा आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि आपको शांत दिमाग से अपने काम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। वाद विवाद से आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपके किसी फैसले से असहमत रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में दिन शुभ हैं। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज पिता आप से कुछ नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर करने की कोशिश करें। अपने प्रिय से खुलकर बात करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा बिल्कुल न लें, इससे आपके बीच दरार आ सकती है। आज व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहेगी। वहीं नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार कुछ कम रहेगा। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें खासतौर पर इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 8:15 से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। आपके आस पास के लोगों के साथ आपका विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको खुद पर नियंत्रण रखने की जरूरत है विशेष रूप से कार्यस्थल पर आप अपना बर्ताव ठीक रखें। यदि आज आपका कोई करीबी आपको सलाह देता है तो उसे नज़रअंदाज़ न करें। आज आपका कोई जरूरी काम अटक सकता है जिससे आपकी चिंता बढ़ेगी। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसी स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। आपका यह काम सही समय पर पूरा हो जाएगा। आप बस मेहनत करते रहें। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आपके कड़वे बोल जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











