Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
4 जुलाई राशिफल: पैसों के मामले में आज इन राशियों का दिन रहेगा लकी
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और मिलेगी अपार सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्च में वृद्धि संभव है। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दफ्तर में काम का बोझ कम रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। सेहत की बात करें तो अगर आपका स्वास्थ्य पहले से ही ठीक नहीं चल रहा है तो आप लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। घर हो या कार्यक्षेत्र आप पर जिम्मेदारियां काफी बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी छोटी सी गलती पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नज़रअंदाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। दूसरी ओर यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। आप सोच समझकर ही अपना फैसला लें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का मौका मिले। इसके अलावा घर के किसी छोटे सदस्य की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन काफी खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आने वाले दिनों में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपका रुका हुआ कोई काम भी पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज दिन की शुरुआत बजरंबली की पूजा से करें। इसके अलावा हो सके तो किसी गरीब को दान भी करें। अगर आप अविवाहित है तो आपके विवाह का योग बन रहा है। आज आपकी मुलाकात आपके जीवनसाथी से हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आय का नया स्त्रोत आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आज आपको काफी तारीफें भी मिलेगी। वहीं दूसरी व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। फलों और मिठाइयों का काम करने वाले जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला भी लें। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो अपने छोटे से छोटे कार्यों को भी पूरी मेहनत और ध्यान से करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा विशेष रूप से माता की ओर से आज लाभ संभव है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपकी प्रसन्नता बढ़ा देगा। आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत ही खास गुजरेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आप पैसों की कमी वजह से रुका हुआ अपना कोई काम पूरा कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज सेहत और पैसों को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा खर्च करने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा विशेष रूप से घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से आप का मनोबल बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको छोटा मोटा मुनाफा हो सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद भीहो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपना कोई भी अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से भी आप बचें। निजी जीवन की बात करें तो विपरीत परिस्थितियों में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आप हर चुनौती का सामना बड़ी आसानी से कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। लकड़ी के कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है लेकिन आप प्यार से अपने प्रिय को मनाने में कामयाब रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अपने आर्थिक फैसलें सोच समझ कर लें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मानसिक रूप से यदि आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो किसी अपने से मन की बात साझा करें। इससे आप काफी बेहतर महसूस करेंगे और हो सकता है आपकी परेशानी का हल भी आपको मिल जाए। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। बाहर का तनाव आप घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपका काम समय पर पूरा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान आज हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों की मदद से आपका कोई अटका हुआ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। इसके अलावा सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। वहीं व्यापारियों की कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। सेहत की बात करें तो आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का मौका आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपनों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको फौरन किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











