5 फरवरी राशिफल: सिंह राशि वाले रहें आज संभलकर, पैसों को लेकर हो सकता है विवाद

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल जिसमें आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होगी। आइए देखते हैं आज ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। लंबे समय से चले आ रहे किसी विवादित मुद्दे को सुलझाने में आज सफल हो सकते हैं। हालांकि आज कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें और निष्पक्ष होकर अपना निर्णय लें। रोमांटिक लाइफ में आज कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आज आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध में कड़वाहट आ सकती है। यदि आप अपने रिश्ते को मजबूत रखना चाहते हैं तो आपको अपने साथी के पक्ष को समझना होगा अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ती जाएगी। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके द्वारा लिए हुए आर्थिक फैसले सही थे। दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज आप कुछ बड़े आर्थिक फैसले ले सकते हैं। यदि आपने सोच समझकर निर्णय लिया है तो मन में किसी तरह का संदेह न रखें। अगर आप किसी जमीन को बेचना चाहते हैं तो आज आपको कोई ऐसा खरीदार मिल सकता है जो आपको अच्छी कीमत दे सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि हाल ही में आपका जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा झगड़ा हुआ था तो आज इस मामले का अंत होगा और आप दोनों के बीच निकटता आएगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरी मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आज आप सोच समझकर अपना कदम आगे नहीं बढ़ाएंगे तो खुद को विवादों में घिरा हुआ पाएंगे। बेहतर होगा आप अपने काम से काम रखें। दूसरों के मामले में पड़ने से बचें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके पार्टनर का प्रेम और सहयोग मिलने से आप किसी तनाव से उबर पाएंगे। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी की तरफ से आपको कोई शुभ संदेश मिल सकता है। आज आपके प्रिय की बड़ी तरक्की से घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और शारीरिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप बहुत ही राहत महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों से जिस बात को लेकर परेशान चल रहे थे आखिरकार आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आज आप अपना निर्णय बहुत ही सोच विचार करके ही लेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज बेवजह की चीजों पर खर्च न ही करें तो अच्छा होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यदि हाल में आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिला था तो आज आप उसे स्वीकार करने का मन बना सकते हैं जिससे आपके नए रिश्ते की शुरुआत होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके उच्च अधिकारियों की मदद से आज आपकी तरक्की का रास्ता खुलेगा। आप बस जमकर मेहनत करते रहें। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद कठिन रहने वाला है। पैसों को लेकर आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। अगर आप शांति से काम नहीं लेंगे तो यह मामला लंबे समय तक आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह के चक्करों में पड़कर अपनी ऊर्जा और समय नष्ट न करें। कामकाज की बात करें तो यदि आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ खास फायदा आपको नहीं मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने सभी काम बहुत ध्यान से पूरे करने होंगे। मुमकिन है आज आपके नेतृत्व की क्षमता को परखा जाए। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। बेहतर होगा आप अपनी जिम्मेदारियां स्वयं निभाएं, दूसरों पर दबाव न बनाएं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी नयी परियोजना या व्यापार में आप निवेश करने का मन बना सकते हैं। हालांकि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाता है तो उसे खुद ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें। यदि आप ऐसा नहीं करते तो आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है और आपकी तरक्की का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपको अपने पार्टनर का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। हो सकता है आज उनके स्वभाव में कुछ ज्यादा ही उग्रता रहे। सेहत के मामले आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कुछ मामलों में आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों से आपकी कहासुनी हो सकती है जिससे भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। यदि इस समय आपके घरवाले नहीं समझ पा रहे हैं तो ऐसे में आपको शांत रहने की सलाह दी जाती है। सही वक़्त का इंतजार करें चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। वैवाहिक जीवन में आज तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी का गुस्सा बेवजह आप पर निकल जाएगा जिससे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे जिससे कोई समस्या नहीं होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। आप पूरी ईमादारी से मेहनत करेंगे। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक ठाक रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आज आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। मुमकिन है आज आपके द्वारा दिए हुए कुछ सुझावों से आपके बॉस काफी प्रभावित हों। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है आज आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा करें। इसके अलावा निवेश से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने आर्थिक सलाहकार की मदद जरूर लें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। आज अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कुछ समय से आप स्वयं पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज आप अपने लिए भी समय निकालेंगे। शौक मौज पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आप पूरी गर्मजोशी, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको शीघ्र ही कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन लाभदायक है। आय में वृद्धि संभव है। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार आज कुछ बदला हुआ रह सकता है। आज उनके साथ ज्यादा समय बिताएं। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। आज सेहत को लेकर सावधानी बरतें। समय पर भोजन करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में कलह हो सकती है। मुमकिन है आपको अपना पक्ष रखने का मौका न मिले। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में आपके वरिष्ठ और बॉस आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे लेकिन सहकर्मियों के साथ तालमेल की कमी देखने को मिलेगी। व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मामला अचानक आपके सामने आ सकता है जिसे आपको बड़ी ही बुद्धिमानी से संभालना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ समय से काफी चिंतित चल रहे थे लेकिन आज इसमें सुधार लाने का कोई अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। साथ ही आप कुछ अतिरिक्त धन कमाने में भी सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

रंग: क्रीम

शुभ अंक:20

शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज कामकाज को अलग रखकर आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। लंबे समय बाद कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आप अपने सामाजिक जीवन पर आज ज्यादा ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार चलेंगे तो आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। वित्तीय लेन देन के लिए दिन अच्छा नहीं है। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में किसी विपरीत परिस्थिति का सामना आपको करना पड़ सकता है, हो सकता है बात को संभालना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाए। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी आ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 7:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आपके प्रयास सफल होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप दोस्तों के साथ भी कुछ मजेदार समय बिताएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के अटके हुए आर्थिक मुनाफे आज मिलने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अगर कुछ समय से काम का बोझ आपको परेशान कर रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। दांपत्य जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। अगर आप अपने स्वभाव में थोड़ा सा परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे तो भविष्य में ऐसी तकरार आप दोनों के बीच नहीं होगी। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 6:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion