Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
5 मार्च राशिफल: सेहत के मामले में आज इन राशियों को रहना होगा सावधान
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ मामलों में आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको काफी समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपकी आज की मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आज आपको कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है। आप समय पर अपनी दवाइयां भी लेते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आप किसी बात को लेकर चिंतित है तो अपनों से अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपकी इस परेशानी का हल आपको मिल जाए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग पड़ा है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपके बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आप जमकर मेहनत करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक सिद्ध होगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच एकता देखने को मिलेगी जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर में अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। अपने बड़ों का सम्मान करें और छोटों के साथ प्यार से पेश आएं। आपके व्यवहार में छोटा सा बदलाव आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आपके प्रिय को अच्छी देखभाल के साथ आपके प्रेम की भी जरूरत है। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहने के आसार हैं। संतान की शिक्षा पर आज आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की जरूरत है। इस समय आपको एक अच्छी और ठोस योजना की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
लकड़ी, लोहे, प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता आज आपकी कुछ कहासुनी भी हो जाए। हालांकि इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। इसके अलावा आज उधार लेने से भी बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें विशेष रूप से यातायात के नियमों का पालन करें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आप अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बड़े कारोबारियों को आज अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपनी आर्थिक योजनाओं में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इतना ही नहीं घर के बड़ों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। हो सकता है जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको बड़ों की ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिले। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। यदि हाल ही में अपनी कोई नया व्यापार शुरू किया तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अचानक आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। इस तरह के लोगों से आप सावधान रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। हो सकता है इस कारण आप काफी तनाव महसूस करें। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यदि आप शांत दिमाग से अपने कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे तो तय समय पर और आसानी से आपके सभी काम पूरे होंगे। इसके अलावा आपको वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है खासतौर पर यदि आपका काम अनाज का है आज के दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आर्थिक हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। मुमकिन है आपको अपने प्रिय को समझाना काफी मुश्किल हो। इस तरह की परिस्थिति में आपका अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप ध्यान पूर्वक अपने सभी काम पूरे करने के प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। बेहतर होगा आप अपने आज के दिन का बजट पहले ही तैयार कर लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रभावशाली और प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। यदि आपके किसी कार्य में कोई अड़चन आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है। आज आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय: प्रातः4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा और आप अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और अपनों के साथ आपका संबंध भी मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके आमदनी में इजाफा हो सकता है। आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी तरोताजा और फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 3: 30 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी है तो पढ़ाई के साथ-साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आप काफी बोझिल महसूस करने लगेंगे। दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन हो जाती है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उग्र होने से बचें अन्यथा आप की मुश्किलें बढ़ सकती है। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज दांतो में दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











