For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 फरवरी राशिफल: तुला राशि वालों के जीवन में आएगा आज सकारात्मक बदलाव, क्या है आपके भाग्य में

|

आज का यह नया दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको अपने शब्दों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों के साथ हंसी मजाक में ऐसी कोई बात न कहें जिससे वाद विवाद हो जाए। अगर ऐसी कोई परिस्थिति आपके सामने खड़ी होती है तो आप अपनी गलती स्वीकार कर बात को वहीं खत्म करें अन्यथा बेकार की चीजों में आपका कीमती समय नष्ट होगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। आज घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। परिजनों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको सावधान रहना होगा। अपने सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक नहीं रहेगा। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 7:05 से दोपहर 12:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको मालूम पड़ेगा कि कोई आपको मन ही मन प्रेम करता है। इस बात से आप थोड़े चौंक सकते हैं। आज दिन भर आपके दिमाग में शायद यही बात चलती रहे। वहीं शादीशुदा जातकों को आज अपने जीवनसाथी की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो शोरूम जाकर अपने लिए गाड़ी देखने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आपकी कुछ अनबन होती है तो आप बात को ज्यादा न बढ़ाएं, इस झगड़े से आपका कुछ फायदा नहीं होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप दिन भर तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 3:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। आज आप ज्यादा खर्च करेंगे तो अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने में आपको काफी दिक्कत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों की सलाह से आज आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। मुमकिन है आप कोई कठिन कार्य आसानी से पूरा कर लें। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा काम आपके हाथ लग सकता है। आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। भविष्य में इसका उचित लाभ आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार आएगा। पिछले कुछ दिनों से उनका बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं था लेकिन आज वे आपके साथ नरमी से पेश आएंगे। बेहतर होगा आप भी अपनी नाराजगी छोड़ दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आज आपको बहुत ही कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। मुमकिन है आपके पास समय की भी कमी हो जिससे आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। हालांकि अगर आप शांत दिमाग से अपना काम करने की कोशिश करेंगे तो इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। साथ ही वरिष्ठों और सहकर्मियों से भी मदद की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा नहीं है। पैसों के मामले में आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज पैसा आसानी से आपके हाथों से सरक जाएगा। इसके अलावा जो आर्थिक लाभ आज आपको मिलने वाला था वो भी कुछ और समय के लिए टल सकता है। आप निराश न हों जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करेंगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पिछले कुछ समय से अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जी भर कर खरीदारी कर सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जिस तरह सोच समझकर आप अपने फैसले ले रहे हैं भविष्य में भी इसका लाभ आपको मिलेगा। अगर आप आप खुद का छोटा मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से इस पर आपकी बातचीत हो सकती है। हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले आप आश्वस्त हो जाएं कि आप जो कर रहे हैं वो सही है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज आपके पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज मानसिक रूप से आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपका छोटा मोटा नुकसान हो सकता है। इस बार मामला ज्यादा नहीं बिगड़ेगा लेकिन भविष्य में आपको अपने व्यावसायिक निर्णय संभलकर लेने की जरूरत है अन्यथा इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप समय पर दफ्तर पहुंचने की कोशिश करें। अगर आप लेट होते हैं तो मुश्किल हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज माता पिता के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आप एक खूबसूरत शाम बिताने के लिए सैर सपाटे पर जा सकते हैं। सेहत की बात करें तो लगातार काम करने से बचें अन्यथा पीठ और कमर के दर्द से आज आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आप काम का काफी दबाव महसूस कर रहे थे जिस कारण काम में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा था और आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहे थे। मगर आज अपने वरिष्ठों के सहयोग से आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। आप सही दिशा में मेहनत करेंगे और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी कागजी काम को पूरा करने में आज आपका अधिकांश समय जाएगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप ज्यादा खर्च न करें। हालांकि ग्रहों की चाल इस बात की ओर इशारा कर रही है कि जल्द ही आपको अच्छे आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए आप अपना आपा खोने से बचें। घर के किसी भी सदस्य से आप बहसबाजी न ही करें तो अच्छा होगा अन्यथा आप अपने घर की शांति भंग कर सकते हैं। अपने बड़ों की बातें ध्यान से सुनें। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। यदि आज आप जिद्द करते हैं तो खुद का ही नुकसान करेंगे। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में ज्यादा गप्पेबाजी न करें। आपके बॉस का मिजाज आज कुछ ज्यादा ही गर्म रहेगा। व्यापारियों के हाथ आज कोई अच्छा मौका लग सकता है। आज आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दे पाएंगे। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। बाहर का खाना खाने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कुछ नयी रणनीतियां बनाएंगे और उन्हें जल्द ही प्रयोग में लाने का प्रयास करेंगे। यदि आप इसी तरह आगे बढ़ेंगे तो जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जमकर मेहनत करेंगे और इसका श्रेय भी आपको मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें क्योंकि आज आपके खर्चे कम होंगे और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर के किसी सदस्य से आपको कोई प्यारा सा तोहफा मिल सकता है। माता पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा। आज सेहत से जुड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा और आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आप किसी सुंदर कद काठी वाले से टकरा सकते हैं। उनका आकर्षक व्यक्तित्व आपको काफी पसंद आएगा। मुमकिन है आज एक नजर में आपको उनसे प्यार हो जाए। यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो आज अपने पार्टनर के साथ आप ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। वहीं शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी को ज्यादा समय देने की कोशिश करनी चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपका दिन आज भागदौड़ में जाएगा हालांकि आपको अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करनी चाहिए। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलने से मन संतुष्ट रहेगा। साथ ही आप अपने द्वारा निर्धारित किये हुए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। दफ्तर में आप खूब मेहनत करेंगे। पिछले कुछ दिनों से काम में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा था लेकिन आज आप सारी बातों को एक तरफ रखकर सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ इस दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आप महसूस करेंगे कि आपका परिवार आपसे कितना प्यार करता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज आपको उचित परिणाम मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। आज माता पिता की मदद से आप परिवार से जुड़े किसी मामले को निपटाने में सफल रहेंगे जिससे घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे। उनका सहयोग मिलने से आप और तेजी से मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। साथ ही आज आप अपने नए कारोबार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सकारात्मकता देखकर काफी प्रभावित होंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 6 February 2020 Thursday

What does your Thursday, February 6, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 15:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion