Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
6 जुलाई राशिफल: वृश्चिक और मकर राशि वालों की मेहनत आज रंग लाएगी, खुलेंगे तरक्की के रास्ते
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आज आप काफी उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। अगर आप करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत के कारण आज आप काफी दुखी रहेंगे। घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहना होगा। अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। हो सकता है आज उच्च अधिकारी भी आपके साथ काफी सख्ती से पेश आएं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बेकार की बातों का बुरा असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बेहद यादगार साबित होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है खासतौर पर आप झगड़े संकट से दूर रहें अन्यथा आप लंबे समय के लिए कानूनी मामले में फंस सकते हैं। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को नुकसान हो सकता है। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। दफ्तर में यदि बॉस आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप आनाकानी करने से बचें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपकी आज की मेहनत जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके प्रिय आप का मनोबल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलें। साथ ही छोटी-छोटी गलतियों को दोहराने से आप बचें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपने परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल ठीक रखने का प्रयास करना होगा। जरा सी लापरवाही आज आपका बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 6:45 से शाम 5:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा अगर आप नौकरी करते हैं तो किसी कठिन काम को पूरा करने में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आपकी मेहनत और लगन देखकर आज बॉस भी काफी इंप्रेस होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। हालांकि आपको अपने सभी व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आप जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ संबंध बेहतर होगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करें। आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट न रहें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें। व्यापार से जुड़े जातकों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, विशेष रूप से खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य और उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल देर तक करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
काम के साथ-साथ आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अपनों के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक तंगी के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। राजनीति और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत की बात करें तो यदि आपको कोई परेशानी हो रही है तो आप उसे नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छे खान-पान के साथ अपनी जीवनशैली में व्यायाम को भी शामिल करना होगा। रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने से आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। दफ्तर में आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज बॉस आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें, जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़े क्लाइंट के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। आप के कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी खासतौर पर माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ओर से जमकर परिश्रम करें। आज आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और झगड़े झंझट से दूर रहें। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। किसी व्यापारिक मामले में पिता के साथ में वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आपको सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ बड़े बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। वहीं सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को भी आज अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में आज संभल कर रहना होगा। अगर आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करते हैं तो पूरी सतर्कता बरतें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का रवैया आप के प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है। आपको संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने से बचें नहीं तो आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर और सकारात्मक ऊर्जा से गिरे हुए रहेंगे। आज आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। इसके अलावा अचानक आपको आपके ट्रांसफर की भी सूचना मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की जरूरत है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं या अपने कारोबार में कोई बड़ा बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। आपका उग्र स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज नाक या कान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











