Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
7 दिसंबर राशिफल: मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, आप भी जानें अपने दिन का हाल
अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर अपने आज को व्यवस्थित और खुशहाल बनाएं, आइए जानते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज किसी दोस्त या करीबी से आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप उनकी भावनाओं का सम्मान करें और अपनी ओर से अच्छा बर्ताव करें अन्यथा आज पूरे दिन इस बात को लेकर परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन उमंग भरा रहेगा। आज आपके प्रिय का रंगीन मिजाज आपको चौंका देगा। आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आय का नया स्रोत मिलने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आने वाले समय में आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कोट कचहरी के किसी मामले में आज आपको सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपके सामने एक अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जहां खुद पर नियंत्रण रखना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। हो सकता है दफ्तर में आज किसी बात को लेकर आपका गुस्सा भड़क जाए और आप अपना आपा खो बैठें। आपको सलाह दी जाती है कि कार्यस्थल पर अपना बर्ताव ठीक रखें वरना आपकी छवि बिगड़ सकती है। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी का प्यार और साथ मिलने से विपरीत परिस्थितियों का सामना आप आसानी से कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। निवेश के लिए अच्छा दिन है लेकिन उचित सलाह मिलने पर ही निवेश करें। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है इसलिए आज सफर करने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपका जिद्दी और क्रोधी स्वभाव आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। आज आपका किसी से झगड़ा हो सकता है और गुस्से में आकर आप कुछ ऐसा कह जाएं जिससे बाद में आपको शर्मिंदा होना पड़े। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। संतुलित व्यवहार करें और जहां तक संभव हो वाद विवाद से दूर रहें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आप उनके साथ उनकी पसंदीदा जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन बढ़िया है। पुराने व्यावसायिक संबंधों से लाभ प्राप्त हो सकता है। शाम को दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है। संतान के सेहत के प्रति अधिक सावधानी बरतनी होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कमजोर सेहत के कारण आपकी पढ़ाई बाधित हो सकती है। ऐसे में आपको निराशा होगी हालांकि इस समय आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। माता पिता से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि वे आपको ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं। यदि आप उनके खिलाफ कुछ करते हैं तो इसमें नुकसान आपका ही होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया साबित होगा। हाल ही में शुरु किये किसी काम या निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। जल्द ही आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 3:20 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज के दिन आपको बहुत ही सोच समझकर अपना कदम बढ़ाने की जरूरत है। कुछ ऐसा करने से बचें जिसके लिए आपको भविष्य में पछताना ना पड़े। घर का माहौल अच्छा रहेगा और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में आज आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। अपने प्रेमी/ प्रेमिका से अच्छे से व्यवहार करें अन्यथा छोटी सी बात पर तकरार बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। इससे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप अपनी ही बात को सही मानेंगे और दूसरों के विचारों को अधिक महत्व नहीं देंगे। आपके इस व्यवहार के कारण आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बीते कुछ समय से आप भावनात्मक रूप से काफी संघर्ष कर रहे थे लेकिन आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज धन कमाने का कोई बढ़िया अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप उनके व्यापार से जुड़ने के बारे में विचार करेंगे। सेहत की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको कोई बड़ा मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। लोग आपकी तारीफ करेंगे और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत और प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पैसों की बात करें तो आपको आर्थिक मामलों में अपने फैसले खुद ही लेने चाहिए। दूसरों के कहने पर कोई भी निर्णय ना ही लें तो बेहतर होगा। आप अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। आज आप कुछ आध्यात्मिक गतिविधियों में लिप्त रहेंगे। दफ्तर में आज ज्यादा काम नहीं रहेगा। आप सहकर्मियों के साथ कुछ मजेदार समय बिता सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। आपके पार्टनर का मूड कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कुछ अटके हुए कार्यों पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पढ़ाई में एकाग्रता बनाने में आपको मुश्किल आ सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और आपको परिजनों में एकता देखने को मिलेगी। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आप अपनी सूझबुझ से अतिरिक्त धन कमाने में कामयाब रहेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज मौज मस्ती पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज से जुड़ी कोई समस्या जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे आज सुलझने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज जिस सहजता और तत्परता से आप अपने सभी काम निपटाएंगे उसे देख आस पास के लोग आश्चर्यचकित रह जाएंगे। इसके लिए आपकी प्रशंसा भी होगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो अपने जीवनसाथी से ज्यादा अपेक्षा ना रखें, आज उनकी ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। वैसे निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। आज बुरा है तो कल अच्छा होगा। आप बस अपनी ओर से प्रयास करते रहें। रोमांटिक लाइफ में भी आपको किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके पार्टनर की तुनकमिजाजी आप दोनों के बीच मनमुटाव करा सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी से आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपके बीच पारस्परिक तालमेल खूब अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई खास तोहफा खरीद सकते हैं। आज के दिन आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा पैसे ना उड़ाएं तो बेहतर होगा। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में किसी भी प्रकार की कड़वाहट ना आए इसके लिए जरुरी है कि आप उनकी भावनाओं का आदर करें। दिन के दूसरे हिस्से में घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। अचानक कोई विवाद खड़ा होने से आप परेशान रहेंगे। ऐसे में आप सूझ बुझ से काम लें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है वरना बात हाथ से निकल सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप परिजनों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कोई नयी योजना बना सकते हैं। अगर आप अपने बड़ों से सलाह लेते हैं तो इसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। लंबे संघर्ष के बाद आज आपको नौकरी मिल सकती है। गलफहमियों की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। आप एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। साथ ही अपने प्रिय के सामने खुलकर अपना पक्ष रखें, मुमकिन है वे आपकी बात समझेंगे। सेहत को लेकर आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों की स्थिति में सुधार आने से आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होती हुई नजर आ रही हैं। आज आप अपना कोई पुराना उधार चुका पाने में सफल रहेंगे। आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपको बड़ी तरक्की मिल सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने मन में घर करने ना दें। अच्छा सोचेंगे तो सब कुछ अच्छा ही होगा। यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो अपने कीमती समय का सदुपयोग करें और अपने उज्जवल भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएं। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी की सेहत पहले से बेहतर होगी जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











