For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 1 October Horoscope: कन्या राशि वालों की हो सकती है आज बड़ी तरक्की

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आज आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। यदि वे आपको कोई सुझाव देते हैं या आप के द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको उनकी बातों को दिल पर लगाने की जरूरत नहीं है। अपनी गलतियों से सबक लें और भविष्य में गलतियां दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज कोई भी व्यवसायिक फैसले लेते समय आप जल्दबाजी न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित नजर आएंगे। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का अवसर मिल सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिलने के आसार है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। हो सकता है आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहे। कामकाज का बोझ बढ़ने की आशंका है, साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आप पर दबाव बना सकती हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। इससे आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी से अधिक खर्च न करें तो बेहतर होगा। इस समय बचत पर अधिक ध्यान दें। दिन के दूसरे से में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको अपने खर्चों और आमदनी के बीच में संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है विशेष रूप से यदि वे आपके काम से असंतुष्ट हैं तो आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लाभ का योग बन रहा है। लंबे समय से चल रहा आपका परिश्रम आज सफल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आंख बंद करके अपने साझेदार पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आज आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और इसे बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको नई नौकरी की तलाश शुरू कर देनी चाहिए। जल्द ही आपको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज घर की मरम्मत या साज सजावट के लिए आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको आपकी मेहनत के अनुरूप फल मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में कुछ सुधार संभव है। उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। सेहत को लेकर आप अधिक सजग रहें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। निवेश का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। भविष्य में आपको इसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। गुस्से में आप ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। छोटी सी बात पर आपके बीच बड़ा झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता सता सकती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी थकान भरा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आप पर कार्यभार अधिक रहने की संभावना है। यदि आज आपका एक भी कार्य अधूरा रह जाता है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। कोई व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े परिश्रम के बाद आज अच्छा अधिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा खासतौर पर पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत की बात करें तो ज्यादा तैलीय भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अगर आप व्यापार करते और लंबे समय से आपकी कोई डील अटकी हुई है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा हो जाएगा। आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जितना जरूरी हो उतना ही खर्च करें। घर का वातावरण ठीक रहेगा। अपने परिवार में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव और क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज के दिन अपने महत्वपूर्ण फैसले आप बहुत ही सोच समझ कर लें। जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा माता-पिता के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ने की आशंका है। कामकाज की बात करें तो अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। इसमें आपका ही फायदा है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ आप टकराव और अहंकार से बचें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। न चाहते हुए भी आज आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आज अचानक आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। इसके अलावा यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी भी सेहत का आपको पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को के हाथ आज कुछ निराशा लग सकती है। कड़े परिश्रम के बावजूद आपके उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। आप सकारात्मक रहें और आगे बढ़ते रहें, जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आपको कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न रहेंगे। उनकी तारीफ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वालों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपने लिए नए वस्त्रों आभूषणों आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको दोस्तों के साथ मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आज आप जमकर मौज मस्ती करने वाले हैं। सेहत में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Horoscope Today 1 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 1 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, September 30, 2021, 15:41 [IST]
Desktop Bottom Promotion