For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1 September Horoscope: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा ख़ास

|

आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और खुलेंगे किसके लिए तरक्की के द्वार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

केवल ख्याली पुलाव पकाने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको परिश्रम करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपना ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगाएं। व्यापार से जुड़े जातक यदि साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रहता है तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें और अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव भी करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। आज आपको अपने साथी की ओर से कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका कोई भी काम आज अधूरा नहीं रहेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको लिवर से संबंधित कोई रोग है तो आप लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपके अपने आपकी आलोचना भी करें। ऐसे में मन काफी दुखी रहेगा। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अचानक खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में बेवजह की बातों में अपना समय व्यर्थ करने से बचें अन्यथा आज आप अपनी ही छवि खराब कर बैठेंगे। बेहतर होगा आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं और ऑफिस पॉलिटिक्स से संभल कर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है खासतौर पर अगर आप लोहे के कारोबारी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने के आसार है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से घर का वातावरण काफी तनावपूर्ण रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें खासतौर पर अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको संभल कर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे अनुभव हो सकते हैं। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आपका प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बड़ा मुनाफा चाहते हैं तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका गलत रवैया आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अनावश्यक कर्ज से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आने वाले दिनों में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप बचत पर अधिक ध्यान दें, जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको इस समय नौकरी में किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक लंबी यात्रा से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों को आज अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों को ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर आप कोई फैसला न लें नहीं तो भविष्य में आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। एक बढ़िया शाम बिताने के लिए आपके प्रिय आपको किसी अच्छे रेस्टोरेंट या आपकी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए ले जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जरूरत से ज्यादा दूसरों पर भरोसा करने से बचें। आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपको बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आप सतर्क रहें। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज आपको अग्नि से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दिन की शुरुआत कुछ तनाव में होगी लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आपको किसी पुराने छोटे-मोटे कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आप कड़ा परिश्रम करते रहें। वहीं अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभकारी रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको साफ सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको कोई एलर्जी है इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं, साथ ही आप बचत पर अधिक ध्यान दें। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो अगर आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है नहीं तो आज बॉस का गुस्सा काफी भड़क सकता है। कपड़े, कॉस्मेटिक्स, लेदर आदि का व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का भी अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक मात्रा में माल स्टोर करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आप खुलकर अपने प्रिय के सामने अपने मन की बात कह सकते हैं। छोटे भाई बहनों का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप पहले से ही बीमार है तो आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि कामकाज को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आपको अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए। इससे आप को एक नई दिशा मिलेगी और जल्द ही कारोबार में बड़ा सुधार देखने को भी मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो चुनौतियों को स्वीकार करने में पीछे न हटें। हो सकता है यह आने वाले समय में आपके लिए तरक्की के द्वार खोल दे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन ठीक रहेगा। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 1 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 1 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, August 31, 2021, 17:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion