For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 September Horoscope: गणेश जी की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

निजी हो या पेशेवर जीवन आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आप अपने उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। हो सकता है आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएं। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा अन्यथा आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनावश्यक खर्च आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। हो सकता है आज आप पर जिम्मेदारी अधिक रहे। ऐसे में आपको शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। सेहत बात करें तो अगर आपको हृदय से संबंधित बीमारी है तो किसी तरह की लापरवाही न करें। समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों का काम आज बिना किसी बाधा के पूरा होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। पैसा कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन काफी यादगार गुजरने वाला है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होने से आपकी चिंता खत्म होगी और आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आज किसी सहकर्मी के साथ आपकी कहासुनी होने की आशंका है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें और अपने गुस्से पर काबू रखें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी और महत्वपूर्ण डील करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ कुछ अतिरिक्त समय बिताने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज हाथों और पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:25 तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। हंसी मजाक में कही हुई बात को लेकर वाद विवाद होने की आशंका है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि कोई पुराना कानूनी मामला चल रहा है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नज़र आ रही है। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें तो बेहतर होगा। जहां तक बात आपकी स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आप खुद के लिए भी समय निकालें और आराम करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 3:35 से शाम 6:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर अगर आप सोना चांदी का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही निराशाजनक रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा। ऐसे में आप काफी तनाव महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा खासतौर पर बड़ी बहन या बड़े भाई की मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से 11:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपका ध्यान पूजा पाठ में अधिक लगेगा। हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से इस समस्या का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण होने के आसार है। आप कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं। बेहतर होगा आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बेवजह की कहासुनी से बचें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन की शांति को भंग कर सकता है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:27

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। तेल से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही आपकी तरक्की होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता की ओर से लाभ संभव है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो इसी तरह की समस्या नहीं होगी। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई रोग है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:21

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके कार्यों की समीक्षा हो सकती है। बेहतर होगा आज आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यान पूर्वक करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर आज वर्क लोड अधिक रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। वहीं व्यापार से करने वाले जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का प्रेम और सहयोग पाकर विपरीत परिस्थिति में भी आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। बेवजह की बातों को सोच कर अपनी मानसिक शांति भंग न करें अन्यथा इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज करके बात करें तो दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के भी आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:25

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

जमीन जायदाद से जुड़े किसी पुराने मामले में आपको आज राहत मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातक पैसों के मामले में आज संभल कर रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:19

शुभ समय:सुबह 9:50 दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 10 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 10 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, September 9, 2021, 16:58 [IST]
Desktop Bottom Promotion