Latest Updates
-
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है?
11 September Horoscope: शनि देव की कृपा से आज तुला और मकर राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। घर हो या कार्यस्थल आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव से आपको बचने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ राहत लेकर आ सकता है। आपके मार्ग में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी और आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अपना फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। वहीं नौकरीपेशा जातकों को बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जाकर काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा खासतौर पर बस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको उन्हें निराश न करने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों का आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के बड़ों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपको समझदारी और शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। हो सके तो अपने प्रिय के साथ आज कहीं सैर सपाटे के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपको गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई बड़ी चर्चा होगी। बेहतर होगा आप खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आप किसी बड़े और महत्वपूर्ण क्लाइंट से जुड़ सकते हैं। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिल सकता है खासतौर पर लंबे समय बाद आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा दिन बताएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों को इस समय काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। यदि इस समय आपने जरा सी भी लापरवाही की तो आपकी तरक्की हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, साथ ही व्यापार में भी नुकसान होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ आज अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। अपनी शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी को पटरी पर रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हैं तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए काफी थकान भरा रहने वाला है। शारीरिक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस कर सकते हैं, साथ ही आज काम में आपका अधिक मन नहीं लगेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज वर्क लोड कुछ अधिक रहेगा। हो सकता है आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़े। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संघर्षों के बावजूद भी अच्छा फायदा नहीं होगा। हालांकि आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी और आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है खासतौर पर लोहे के व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यह खबर आपकी तरक्की से जुड़ी हो सकती है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत आपके किसी अपने की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन भी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। बॉस आपके काम से ज्यादा संतुष्ट नहीं रहेंगे। हो सकता है आपके मन में नौकरी बदलने का भी विचार आए। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाएंगे तो बेहतर होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आप कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। बड़े भाई की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। इसके अलावा घर की जिम्मेदारियों के साथ आपको अपने काम पर भी बराबर ध्यान देना होगा। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आज आपको पूरा करने की कोशिश करनी होगी। यदि पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उन्हें तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आपको अधिक मीठा खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी अच्छा रहेगा जिसका पूरा लाभ आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे और तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आ सकते हैं। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन संभव है। आपके प्रिय का रुखा बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आप के कारोबार में तेजी आएगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा बॉस का पारा चढ़ सकता है और आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। पैसों के मामले में आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर आप ने कर्ज या उधार लिया है तो आज उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। माता पिता के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। छोटे भाई बहनों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको अधिक मात्रा में चाय, कॉफी के सेवन से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। कार्यस्थल पर आप अपने काम पर फोकस करें और बेवजह की बातों से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातक को को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपना स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में आपको काफी समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करना होगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के प्यार और सहयोग से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज आपको गिरकर चोट लगने की आशंका है। बेहतर होगा आप संभल कर रहें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











