Latest Updates
-
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिसने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान
Aaj Ka Rashifal 12 February Horoscope: इन 3 राशि वालों के लिए बन रहा है आज शुभ योग
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से अपने दिन भर का हाल जाने यहां। तो आइए देखते हैं आज ग्रहों की चाल किस ओर इशारा कर रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
केवल भाग्य के भरोसे रहने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। कामकाज से जुड़े अपने फैसले आप बहुत ही समझदारी से लें। हो सके तो आप किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपने महत्वपूर्ण निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। आपको काम के साथ-साथ परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर और आप इस बात का ध्यान रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। यदि आने वाले दिनों में आप आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:20

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज छोटी सी भी गलती आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। दफ्तर में आपको अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ आज आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बेहद यादगार रहेगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बेवजह क्रोध और तनाव से बचें। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप रोजाना ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन तो चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। इसके अलावा आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ी बाधा आने के भी आसार हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारी वर्ग आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। फाइनेंस से संबंधित काम करने वाले जातकों को आज जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव दूर होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जल्द से जल्द कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। सेहत का मामला आज मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। सोचा हुआ मुनाफा हाथ लग सकता है। जल्द ही आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। बेवजह के वाद-विवाद से नुकसान आपका ही होगा। इसका बुरा असर आपके काम पर पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि भविष्य में आप पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन बिना सोचे समझे न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आज आप किसी खास जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपने खान-पान का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। ईश्वर पर भरोसा रखें, जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आज आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इस समय आपको कारोबार में किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको उनकी अधिक देखभाल करने की आवश्यकता है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। ऐसे में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कारोबार में गिरावट आने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। इसके अलावा पैसों को लेकर भी आप काफी तनाव में रहेंगे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। हो सकता है कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएं। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आपके बीच मतभेद होने के आसार हैं। स्वास्थ के प्रति छोटी सी भी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज छोटी-छोटी बातों को लेकर आपका मूड खराब हो सकता है। आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद होने के भी आसार है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बॉस के द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को आप प्राथमिकता दें। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम आज अधूरा न छोड़ें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ संभव है। निजी जीवन में उथल-पुथल रहेगी। कोई पुराना घरेलू मामला उभर सकता है जिसे लेकर घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपको सुस्ती और आलस्य से महसूस हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। इसके अलावा यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको मनचाहे कॉलेज में दाखिला भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर में आज किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ते में मधुरता आएगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत में अचानक गिरावट आने से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। आज आंखों से संबंधित कोई परेशानी होने के आसार है। ऐसे में आप लापरवाही न करें और किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में आपको समझदारी भरा बर्ताव करने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापार में किसी तरह का बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि लंबे समय से पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज इस परेशानी का अंत हो सकता है। जल्द ही आपको बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातक को को आज प्रमोशन लेटर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के बर्ताव में आज कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय का मूड आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्च भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2:25 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में काफी उथल-पुथल रहेगी। ऐसे में आपको अपनों से बातचीत करनी चाहिए। इससे आपका मन हल्का होगा। साथ ही हो सकता है आपको अपनी परेशानी का हल भी मिल जाए। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी तालमेल बेहतर हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। मुमकिन है आने वाले दिनों में इन फैसलों के अच्छे नतीजे आपको मिले। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय खुद के लिए भी निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
टीम वर्क से किया हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होगा। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे और उनकी ओर से आपको तारीफें भी मिलेगी। व्यापार में सकारात्मक बदलाव संभव है। आपके हाथ कोई सुनहरा अवसर लग सकता है। सोने चांदी, कपड़े, फर्नीचर, डेयरी उत्पाद आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको मसालेदार और चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











