Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
12 August Horoscope: बेहद खास रहेगा इन 5 राशियों के लिए आज का दिन
आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं तो वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा भी लग सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों को लंबित कार्य जल्द से जल्द पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आप अपने करीबियों से सलाह लेकर ही अपना निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पुराने पेंडिंग कार्यों को पूरा कर लें अन्यथा आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। हड़बड़ाहट और झुंझलाहट में आपसे लापरवाही भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आप अपना काम पूरा करने में सफल रहेंगे। बॉस आपकी मेहनत को काफी सराहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप त्यौहार का जमकर आनंद उठाएंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको चिंता से दूर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
काम के साथ-साथ आपको निजी जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, खासतौर पर जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपको एक दूसरे को फिर से समझने की जरूरत है। एक साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे। उतना ही आपका रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइलें संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। आज उनके गुम होने से आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है, और साथ ही बॉस आप से नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने की आसार है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आज किए हुए निवेश का उचित परिणाम भविष्य में आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, साथ ही आपका कारोबार भी तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे, साथ ही आपका आत्मविश्वास उच्च अधिकारियों के साथ बॉस को भी काफी प्रभावित कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। सेहत की बात करें तो गलत खानपान की आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारी आपकी कार्य क्षमता से काफी प्रभावित होंगे और आपको किसी बढ़िया अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बड़े बदलाव आने के आसार हैं। यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज बड़े भाई के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 5:25 से दोपहर 2:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। अपने बच्चे की सेहत को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में आज आप कुछ कम लकी रहेंगे। अधिक खर्च होने की वजह से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको समय का ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आप योजना के अनुसार अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। यदि भाई या बहन विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज उन्हें बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आज आप अपनी सूझबूझ से धन कमाने में सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह आदत आने वाले दिनों में आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय लेने से बचने की जरूरत है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी समस्या बढ़ती नजर आ रही है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जमीन जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझने के आसार है। कोर्ट कचहरी की भागदौड़ से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपको निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो रात को आप हल्का भोजन करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विधार्थी है तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि आज आप किसी को सुझाव दे रहे हैं तो आपको बहुत ही सोच समझ कर यह काम करने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देंगे। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पैसों से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आज आप जमकर खरीददारी भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार हैं। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू करने रखने की सलाह दी जाती है। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लापरवाही के कारण कोई पुराना रोग उभर सकता है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











