For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 June Horoscope: मिथुन राशि वाले नौकरी को लेकर न बरतें लापरवाही, जानें आज का राशिफल

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। हालांकि किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से इस समय आपको बचने की सलाह दी जाती है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई भी गलती होती है तो आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप घर के सदस्यों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सिर दर्द, थकान, कमजोरी, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। आपकी कड़ी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। वहीं सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज बड़े भाई के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि लंबे समय से पैसों से जुड़ा हुआ आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज अचानक बॉस महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। बेहतर होगा इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहें और कामकाज के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। अगर हम विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। व्यापारी वर्ग आज पैसों के मामले में संभलकर रहें, खासतौर पर यदि आप नए लोगों के साथ कारोबार करने वाले हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह जाती है। आज शराब पीकर वाहन चलाने से बचें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1:25 से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

मानसिक तनाव बढ़ सकता है जिसके कारण आपका काफी बोझिल महसूस करेंगे और किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। आपको व्यर्थ की चिंताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। उचित समय आने पर आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज वाद विवाद से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छा सुझाव पर मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि लंबे समय से आप अपनी निजी जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप अपनों के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। हो सकता है आप पिकनिक या मूवी के लिए जाएं या फिर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आपकी किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारी ओ की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों पर लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है अगर बात आपकी सेहत की करे तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं। आपका तनाव काफी कम होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के भी आसार हैं। नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा, खासतौर पर कार्यस्थल पर आप व्यर्थ की बातें करने वाले सहकर्मियों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। आज आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। यदि आप जीवनसाथी को कोई कीमती तोहफा देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आप पर काम का बोझ अधिक रहे। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और समझदारी से अपने काम निपटाने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो जल्दबाजी में अपना निर्णय लेने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। आप सकारात्मक रहें, आपकी कोशिशें जरूर रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हाथों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अतीत में किए गए निवेश का आपको डबल फायदा होने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपकी तरक्की होने के आसार हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति के साथ कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। सेहतमंद रहने के लिए आप खानपान में गड़बड़ी न करें खासतौर पर आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है, विशेष रूप से प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ विवादस्पद पर रहने के आसार हैं। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। उच्च अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। ऐसे में आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप कार्यस्थल पर इस तरह की बातों से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अटका हुआ धन वापस मिलने के साथ आपको किसी पुराने कानूनी मामले से भी छुटकारा मिल सकता है। बेहतर होगा आप भविष्य में अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपकी थकान बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा मेहनत करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम आज बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक पैदा हो सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें, विशेष रूप से यदि बड़े आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको इनकी बातों पर गौर करने की आवश्यकता है। इसमें आपकी ही भलाई है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आपको गठिया की समस्या है तो आपकी परेशानी कुछ बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद उभर सकता है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहने के आसार है। आप काफी तनाव में रहेंगे। ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें और इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। कामकाज की बात करें तो टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों पर आज काम का बोझ अधिक रहेगा। अपने टारगेट को पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक, लेदर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि आप नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिल उचित है। सेहत का मामला बिगड़ सकता है। आपको क्रोध और तनाव से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

English summary

Horoscope Today 12th June 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 12th June 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, June 11, 2022, 14:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion