Latest Updates
-
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व
Aaj Ka Rashifal 13 December Horoscope: धनु राशि वालों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति
क्या आज आपको मिलेगा भाग्य का साथ और बनेंगे आपके बिगड़े काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा नहीं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो इससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना आज आपको मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेते हैं तो सोच समझ कर अपना कदम आगे बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार है। आज घर में वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके घर की एकता भंग हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके पिता को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। हालांकि भविष्य में आप कर्ज या उधार लेते समय अच्छी तरह सोच विचार कर लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है। हो सकता है आज काम का बोझ कुछ अधिक रहे। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ ठीक नहीं है तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अतीत में किए हुए निवेश का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी संभव है। दफ्तर में बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न न नज़र आएंगे। आज उनकी ओर से आपको तारीफ में मिलेगी। सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। हो सकता है आज आपका अधिकांश समय पैसों के हिसाब किताब में ही चला जाए। घर का वातावरण ठीक रहेगा। आज पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। इस समय उन्हें आराम की अधिक जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक आपको जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर रोज-रोज के झगड़े झंझट आपके रिश्ते को कमजोर कर रहे हैं। साथ ही इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले तो गुस्से में आकर आप कोई भी गलत फैसला लेने से बचें। इससे नुकसान आपका ही होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी और पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में बॉस के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। आपको उनके इशारों को समझना होगा। यदि आप काम में ज्यादा गड़बड़ी करेंगे तो आपकी नौकरी भी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं और लंबे समय से इसके लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज के किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। काम के साथ आपको अपने परिजनों पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आज आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो बिना किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लिए आप इस और अपना कदम न बढ़ाएं तो बेहतर होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें अन्यथा आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा खास तौर पर माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन ऐसे फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी पढ़ाई लिखाई में आ रही कोई बाधा दूर होगी और आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इससे जल्द से जल्द आप अपने कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं। कामकाज के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रिय के साथ आज कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें तो बेहतर होगा। बेवजह के पचड़ों में न पड़ें, इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अहंकार और टकराव से नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में दिन कुछ खास नहीं रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लग सकती है। ऐसे में आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपके लिए काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो आज आपकी तकलीफ कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका प्रमोशन हो सकता है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने वाला है। हालांकि आप अपने सभी काम पूरी मेहनत और लगन से पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन आपको मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी को समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। तनावमुक्त रहकर आप सेहतमंद रह सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरीपेशा हैं और हाल ही में आपका प्रमोशन हुआ है तो आपको अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आज आपको दफ्तर में कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में आज सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आज उधार के लेन-देन से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। घर में वाद विवाद हो सकता है। बड़े भाई के साथ तालमेल बिगड़ने से आज आपका घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप गुस्से में कोई भी गलत फैसला न लें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आज आपको शारीरिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सुबह-सुबह आपको कोई अच्छी खबर मिलने से मन काफी प्रसन्न में रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता न करें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास कर रहे हैं अन्यथा आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने के आसार है। जल्द ही आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो आज आप को क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर के नियमों का पालन आप सख्ती से करें। आज आपकी लापरवाही के कारण आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। बेवजह के टकराव से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। सेहत की बात करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











