Latest Updates
-
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट
13 September Horoscope: वृश्चिक वालों को मिलेगी आज बड़ी राहत, जानें बाकी राशियों का हाल
अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल, तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कुछ मामलों में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लग सकती है। सबसे पहले बात करते है आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों को छोटी सी गलती पर आपके बॉस का गुस्सा भड़कने की आशंका है। बेहतर होगा आज आप अपना छोटा से छोटा काम भी जल्दबाजी में न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको सबसे पहले मानसिक तौर पर मजबूत होना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों की कोई अटकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आपको सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप समय से पहले अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज जीवनसाथी का मूड काफी बढ़िया रहेगा और वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बड़ा मुनाफा लग सकता है खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने के आसार है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को कड़े संघर्ष के बाद आज मनचाही नौकरी मिल सकती है। आप सकारात्मक रहें और इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपके हाथ बड़ी सफलता मिलेगी लगेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। शौक मौज पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटे भाई या बहन की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। हो सकता है आपके प्रिय आपको समझने में भूल करें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। संपत्ति को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। बड़े भाई के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, साथ ही अपने शब्दों का प्रयोग भी आपको संभलकर करने की सलाह दी जाती है। इस तरह के मसलों को आप शांत भाव से सुलझाने का प्रयास करें। यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उन्हें तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। सेहत की बात करें तोआपको रोजाना खुली हवा में सैर करने की जरूरत है। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के मनमुटाव या टकराव से आपका काम प्रभावित होगा और इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। आज आपको क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको कानों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। लंबे समय बाद आज आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे और खुल कर अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यर्थ की भागदौड़ के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातक आज किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से जरूर पढ़ लें अन्यथा आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन अच्छा गुजरेगा। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आज सारी गलतफहमियां दूर हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। धन कमाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो बिना सोचे समझे किसी भी दवाई का सेवन करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 2:55 से रात्रि 8:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको आमदनी का नया स्त्रोत मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। मित्रों और परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। दोस्तों के साथ आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक, स्टेशनरी आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको एक दूसरे का सम्मान करना होगा। संतान की शिक्षा में बाधा आने से आपकी चिंता बढ़ सकती हैं। अपने बच्चों को टीवी और मोबाइल से दूर रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अपने काम पर फोकस करें और बेवजह की बातों से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो सोच समझकर कर ही अपना अंतिम फैसला लें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अतिरिक्त धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए लाभ का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। अगर आज आप छोटा-मोटा निवेश करते हैं तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज अपने घर की सजावट में कुछ बदलाव करने का भी मन बना सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











