13th November Horoscope: सिंह राशि वाले न करें आज ये काम, इन 3 राशियों को भी रहना होगा संभलकर

क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके कामकाज में बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आज आपको निवेश करने का कोई अवसर प्राप्त होता है तो आप सभी कोनों से अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के इशारों को समझना होगा। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय आपको कोई अच्छी खबर भी दे सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की हैं तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो कार्यस्थल पर ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। छोटे व्यापारियों का आर्थिक फायदा हो सकता है। आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। यह बात आपको समझनी होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कामकाज आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह समय उचित है। दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो एक बार उन्हें रिमाइंड जरूर कराएं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप घरेलू जिम्मेदारियों को मिलकर पूरा करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की हैं तो आपको अपच, एसिडिटी, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आज आप अपने प्रिय के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन की कोई अच्छी पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो सकती है। अगर आपका अविवाहित और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। सेहत की बात करें तो आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि कुछ दिनों से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा, विशेष रुप से माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में आप को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के हाथ अच्छा अवसर लगेगा। दफ्तर में बॉस के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों की स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि होने की संभावना है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। यदि आपके मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करने की कोशिश करें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। सेहत की बात करें तो आपको छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन, जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे। जीवन लसाथी का गलत व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इस तरह की परिस्थिति में आप शांति से काम लेने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आज बॉस की ओर से आपको ढेर सारी तारीफें मिलेंगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापार से जुड़े जातकों का जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है भाई बहनों के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर आपको लिवर से जुड़ी समस्या है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। सुबह सुबह आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जल्द ही आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ने के आसार हैं। खाने पीने की चीजों, सोने-चांदी, कपड़े कॉस्मेटिक, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापारी और हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अच्छा अवसर आज आपको मिल सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो उनके सहयोग से आपकी यह समस्या दूर होगी। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। इसके अलावा पुराना कोई कर्ज चुकाने का भी दबाव आप पर बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आज आपके प्रिय बेहतर महसूस करेंगे। आप एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती हैं अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं की नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की आवश्यकता है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि जीवनसाथी किसी बात पर आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। मुमकिन है आपके बीच की सारी कड़वाहट आज खत्म हो जाए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी परेशानी का आज अंत हो सकता है। आपके कामकाज सुचारू रूप से पूरे हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें अन्यथा आज आपके बीच झगड़े हो सकते हैं और आपके घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Story first published: Sunday, November 13, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion