For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

14 August Horoscope: धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान सम्मान, इन राशियों की भी खुलेगी आज किस्मत

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको टीम वर्क पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप मिलजुल कर काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बीच में अटक सकता है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हो सकता है आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर दे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम का दबाव और थकान आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी के बाधा के पूरा हो सकता है जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही आपका आर्थिक फायदा भी हो सकता है। आज आप कोई आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपके हाथ सफलता लग सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि आपको दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा विशेष से माता की ओर से लाभ संभव है। सेहत की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज छोटे से छोटे काम को करते समय में जल्दबाजी न करें। यदि आज आप से कोई गलती होती है तो आपको इसका गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। इसके अलावा आपको दी हुई जिम्मेदारी भी वापस ली जा सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 6:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। अचानक वे आपके कार्यों का विवरण कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ साबित होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप अतीत में की हुई गलतियों से सबक लें और अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की कोशिश करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता संभालने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से आपके घर में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते हुए मौसम को देखते हुए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कार्यस्थल पर आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की जरूरत है खासतौर पर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आपकी एक गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है। टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आपको ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि घर में कोई तनाव चल रहा है तो जल्द से जल्द आप मामले को निपटाने का प्रयास करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में भी वे आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। पैसों को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है, साथ ही आप रोजाना व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कारोबार मंदा चल रहा है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। यह समय आपके लिए मेहनत करने का है इसलिए काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन जल्द ही आप अपनी समझदारी से बात को खत्म करने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव से दूर रहें। साथ ही आपको पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता कमजोर हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो खान पान में गड़बड़ी के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपको कोई गंभीर रोग घेर सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटों का मार्गदर्शन करें और परिजनों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें। इसके अलावा यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आपको उनकी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों का आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। यह सब आप के कड़े परिश्रम का ही फल है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है खासतौर पर अगर आपका काम फर्नीचर, तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा हुआ है तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। एक दूसरे का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उच्च अधिकारी आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा बॉस का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। छोटे व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार है। आपको उधार लेन-देन से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य का मामला आज गड़बड़ रहेगा। बुखार, जुकाम आदि से आप परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप अपने द्वारा किए हुए कार्यों की दोबारा जांच जरूर कर लें। यदि आप से गलतियां होती है तो इसका बुरा है असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। लकड़ी और लोहे के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन विवादस्पद रहने वाला है। आपकी रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा मजबूत करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको स्वास्थ्य संबंधित छोटी सी भी समस्या हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ भी आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर की मरम्मत या साज सजावट में बदलाव के लिए आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इन्फेक्शन होने की आशंका है। आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 14 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 14 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion