For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 14 December Horoscope: इन राशियों को भी मिलेगा भाग्य का साथ, हो सकती है तरक्की

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। रुकी हुई कोई डील आज पूरी होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से तारीफें मिलेंगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो जल्द ही आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जहां तक बात आपकी आर्थिक स्थिति है तो पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें विशेष रुप से उधार लेन-देन से आपको बचने की सलाह दी जाती है, स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। बेहतर होगा आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको काफी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से बचें या फिर दूसरों के बहकावे में न आएं। कार्यस्थल पर आप अपने काम से काम रखें। आप अपना भला-बुरा बेहतर समझते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार है नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही पार्टनर के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आज आपको काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ मनमुटाव दूर करने का प्रयास करें। आपके बीच की यह खटास आपकी ये दूरियां बढ़ा सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको कानों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इसके अलावा आपके किसी पुराने संपर्क से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। मुमकिन है आपके किसी कार्य में आ रही कानूनी अड़चन आज दूर हो जाए। दफ्तर में बॉस की गर्ममिजाजी आपको परेशान कर सकती है। छोटी-छोटी गलतियों पर भी आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप मानसिक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें, साथ ही गलतियां करने से भी बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। घर परिवार से जुड़ा आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापारी है और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। दवा के कारोबारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी जात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। साथ ही आपको अपने खर्चों पर भी काबू रखने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेवजह के टकराव से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अनावश्यक तनाव के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपना ध्यान रखें। घर के लोगों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। झगड़े झंझट से नुकसान आपका ही होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल के साथ आप की भी जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। आज समय पर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित कर सकते हैं। यदि आप बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेते हैं तो आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। अब आपको लॉटरी और सट्टेबाजी से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर आपको गौर करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातक को कोई अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आपका काम लकड़ी का है तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहने के आसार है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको मसालेदार भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपका आर्थिक नुकसान संभव है। यदि आज आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होता है तो जरा सी भी जल्दबाजी न करें। इसके अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल जरूर कर लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है, काम की अधिकता रहेगी, साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहने के आसार है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। अपने वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आप सम्मान से पेश आएं। आपका अड़ियल और जिद्दी स्वभाव आज आपको मुश्किल में डाल सकता है। काम के साथ-साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। कामकाज का दबाव और घरेलू कलह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। ऐसे में आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज आपका बड़ा खर्च हो सकता है। सेहत का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोलेस्ट्रोल बढ़ने सिया को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आज बिना किसी बाधा के आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आज आप रोमांटिक डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पैसे से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज आपको निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आने वाले दिनों में आपको इसका उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। आज बॉस के साथ काम से जुड़ी चर्चा भी हो सकती है। पैसों के मामले में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। साथ ही आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। लंबे समय बाद परिजनों के साथ आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो ज्यादा इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की जगह आप अपनी पढ़ाई पर फोकस करें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि की संकेत मिल रहे हैं। आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आज आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आप बेवजह के विवादों में घिर सकते हैं। साथ ही इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। कार्यस्थल पर आज काम के साथ-साथ अपना व्यवहार भी अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। घर के सदस्यों की एकता भंग होने से आज आपके घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: प्रातः 4:25 से 10 बजे तक

English summary

Horoscope Today 14 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi Today 14 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 14 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, December 13, 2021, 15:32 [IST]
Desktop Bottom Promotion