Latest Updates
-
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट
Aaj Ka Rashifal 15 April Horoscope: सेहत और पैसे के मामले में आज ये राशियां रहें संभलकर
अपने दिन भर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके वैवाहिक, आर्थिक, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हो सकता है बॉस आपकी काबिलियत को परखने के लिए आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दें। ऐसे में आप जरा सी भी लापरवाही करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ समय से आपका कारोबार ठीक नहीं चल रहा है और आप कुछ बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आपको आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ प्यार से पेश आएं। आपका सख्त रवैया आपको उनसे दूर कर सकता है। सेहत में गिरावट आने के आसार हैं। आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे गलतियां हो सकती हैं। अगर आप व्यापार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपनी प्लानिंग पर काम शुरू कर देना चाहिए। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदत में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा बातों बातों में किसी सहकर्मी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर ऐसी बातें आपकी छवि खराब कर सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पुराना कोर्ट कचहरी का मामला परेशान कर सकता है। अपने वकील से सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। घर का वातावरण शांत रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। मेहमानों का भी घर आना हो सकता है। ऐसे में आप उनकी खातिरदारी में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप पूरी तैयारी के साथ जाएं। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि आपके किसी कार्य में कानूनी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन कोई अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, खासतौर पर अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, जनरल स्टोर, किराना आदि से जुड़ा हुआ है तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का नतीजा आपको मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सिरदर्द, थकान, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें और पर्याप्त आराम करें। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आपने बैंक से कर्ज आदि लिया है तो आप जल्द से जल्द किश्त चुकाने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिश्रित परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। लंबे समय बाद आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड़ आ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण फाइल के गुम होने से आपके कार्य में बाधा आ सकती है। उच्च अधिकारी भी आपसे नाखुश नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेन-देन में पूरी सजगता बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि नौकरी से संबंधित कोई परेशानी है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। लंबे समय बाद आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी, लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च हो सकता है, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से भी आपकी चिंता बढ़ सकती है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। यदि आपको लिवर से जुड़ी समस्या है तो अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यस्थल पर स्थिति नकारात्मक रहने के आसार हैं। दफ्तर का माहौल आज ठीक नहीं रहेगा। आप पर वर्क लोड भी अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं, साथ ही सहकर्मियों के साथ इधर उधर की बातें करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई अटकी हुई डील आज पूरी हो सकती है। जल्द ही आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से संबंधित कोई प्रॉब्लम हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप संतान के इच्छुक हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा, साथ ही उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। यदि आप कोई नया वाहन, घर आदि लेने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सुस्ती और आलस का त्याग कर अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले आपके कार्य में बाधा आ सकती है। स्वास्थ की बात करें तो आपको सिर में दर्द, आंखों में जलन आदि जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आपको सारी नाराजगी भूल कर अपने प्रिय की ओर प्यार से हाथ बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। चुप रहने से आपके बीच कड़वाहट और दूरियां बढ़ सकती हैं। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ टकराव से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आप गलतियां करने से बचें। व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। अगर आपको थायराइड है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











