Latest Updates
-
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण -
कब है वरुथिनी एकादशी? इस बार व्रत पर रहेगा पंचक का साया, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा -
Surya Gochar 2026: केतु के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 4 राशिवालों पर होगी धनवर्षा -
100 साल बाद त्रेता युग जैसा महासंयोग! 2026 में 4 नहीं, पूरे 8 होंगे 'बड़े मंगल'; जानें तिथियां -
क्या रात में ब्रा पहनकर सोने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानें एक्सपर्ट की राय -
क्या आपने कभी रंग बदलने वाली झील देखी है? आइए जानें 50,000 साल पुरानी इस Lake का रहस्य -
इन तारीखों पर जन्में बच्चे माता-पिता को बना देते हैं अमीर! चेक करें अपनी संतान की बर्थ-डेट -
जानें कौन हैं 19 साल की गौरी एम? जिनकी सफलता की कहानी LinkedIn पर हुई वायरल
Aaj Ka Rashifal 15 December Horoscope: मकर राशि वाले करें आज यह काम होगी शुभ फल की प्राप्ति
कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा, बताएगा आप का दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ कोई अच्छा मौका लगने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की हो सकती है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन रोमांटिक गुजरने वाला है। आप किसी अच्छी जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। आप अपने काम पर ठीक से ध्यान भी नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप खुद को तरोताजा रखने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें। कामकाज के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। आज आपको धन कमाने का कोई अच्छा मौका मिलने की प्रबल संभावना है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है, बेवजह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा आप किसी कानूनी चक्कर में लंबे समय के लिए फस सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बड़े बुजुर्गों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। कामकाज की बात करें तो शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी तनाव में रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आपकी समस्या कुछ बढ़ सकती है। आपको अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस हो सकता है। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। कॉस्मेटिक, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स डेकोरेटिव आइटम्स आदि का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। उनकी ओर से आज आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आपको मेहनत और लगन से काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप को कोई कठिन कार्य सौंपा जाता है तो आप अपनी बुद्धि से उसे पूरा करने का प्रयास करें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए द्वार खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आप भी सारी नाराजगी भूलकर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप ज्यादा बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। यदि हाल ही में अपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी अड़चन आ सकती है। मुमकिन है आपका कोई बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो। ऐसी परिस्थिति में आपको निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपको अपने नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की वजह बन सकती है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
बेवजह की चिंताओं को छोड़कर अगर आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। व्यर्थ की बातें आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। साथ ही इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। ज्यादा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। शाम को आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घरेलू कलह बढ़ सकता है। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। आज बोलते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही संभलकर करें अन्यथा आपके रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातक आज अच्छे आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल उच्च पद की प्राप्ति के रूप में मिल सकता है खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको खुद पर ध्यान देने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें। मीठे का सेवन करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा देने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अटकी हुई डील को फाइनल करने के लिए आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि कड़े संघर्ष के बाद आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी नए कोर्स की तैयारियों में लगे हुए हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई लिखाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे काफी हद तक आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं और आप अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। निवेश से जुड़े फैसले आप तो जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जल्दबाजी में आज अपना कोई भी काम न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। झगड़े झंझट से दूर रहें। आज धार धार वस्तुओं का इस्तेमाल आप काफी सावधानी से करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप भूमि या मकान खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आप को कुछ समय और इंतजार करने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आपकी सकारात्मकता और मेहनत से उच्च अधिकारियों का भी दिल जीत लेगी। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर द्वारा लिए गए फैसलों का समर्थन करें। व्यर्थ के झगड़े झंझटों से दूर रहें। इसके अलावा आपको पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप दफ्तर में चल रही राजनीति से भी संभल कर रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। सेहत आपकी कमजोर रहने के आसार है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











