For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: पैसों के मामले में इन 4 राशियों को रहना होगा आज संभलकर

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका अनियंत्रित क्रोध आपको मुसीबत में डाल सकता है। घर हो या कार्यस्थल आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। गुस्से में अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा जाने अनजाने आप किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपकी नौकरी स्थाई हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। कारोबार में तेजी आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। अगर आप सिगरेट और शराब का सेवन करते हैं तो आपको इससे बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में तनाव लेने की जगह यदि आप मन लगाकर अपना काम पूरा करने का प्रयास करेंगे तो आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। अगर आप अपना व्यापार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने के आसार है। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गैस्ट्रिक, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। खान पान में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से रात्रि 8:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा पर मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में आपकी मेहनत और लगन देखकर वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित हो सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को पैसों के मामले में पूरी पारदर्शिता रखने की सलाह दी जाती है। लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सारी गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है। आप प्यार से अपने प्रिय को मनाने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी सी छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। सोचे विचारे सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे और आज आपकी काफी तारीफ भी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपके कारोबार में तेजी आएगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा खासतौर पर छोटे भाई या बहन के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और आज वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठा सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घरेलू तनाव की वजह से आज आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूल कर अपने काम पर फोकस करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार चलने में ही आपकी भलाई है। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो संभल कर रहें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ बिगड़ सकता है। मानसिक तनाव का बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ कम रहेगा। इसके अलावा आज बॉस के साथ काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आपको उनकी ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसलों का गलत नतीजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। निजी जीवन में तनाव संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। आज जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें, साथ ही अपने खान-पान का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रह जाता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन कोई सकारात्मक बदलाव संभव है। आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से अपना काम करें, जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको किसी बड़े नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देने की जरूरत है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। हो सकता है आज आपको अस्पताल के काफी चक्कर लगाने पड़ जाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आपको गठिया की शिकायत है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें या गप्पेबाजी करने से बचें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी बॉस के सामने आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपने फैसले समझदारी से लेने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों का आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ज्यादा लापरवाही आपके सुंदर भविष्य के सपने पर पानी फेर सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के बड़े सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको अपना पक्ष बहुत ही शांति और समझदारी से रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। यदि आपने उधार लिया है तो आज आपको उसे चुकाना पड़ सकता है। आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। इसके अलावा यदि वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप ज्यादा टिप्पणी करने से बचें। आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। रोजमर्रा के कार्यों में आज आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने के आसार है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव मुक्त रहना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 17 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 17 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, August 16, 2021, 16:23 [IST]
Desktop Bottom Promotion