Aaj Ka Rashifal 17 December Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपको सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। दूसरों को खुद से कम समझने की गलती न करें अन्यथा आपकी यह गलतियां आप पर भारी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि जल्दबाजी में आप इस तरह के फैसले लेने से बचें। आज आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपने खर्चों का लेखा-जोखा आपको ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि किसी कारणवश आपके प्रिय आप से नाराज है तो उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 41

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापारी है और किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने के आसार है। आज आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। दफ्तर में बॉस का मूड काफी अच्छा रहेगा। उनकी ओर से आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आ सकता है। आज आपको अपने प्रिय के साथ अकेले समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज कामकाज का बोझ अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आप खुद को पहले से ही तैयार रखें। आज आपको कुछ नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। बच्चों की शिक्षा को लेकर आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। सेहत की बात करें तो कामकाज और घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से आज आपको काफी थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति जरूर होगी। खुदरा व्यापारियों को आज तो समझ कर अपने व्यवसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत फैसले लेने से बचें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज अचानक मेहमानों का घर आना हो सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय ठीक नहीं है। सेहत की बात करें तो आपको कफ खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बदलते हुए मौसम में आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आप जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें। दफ्तर में बॉस के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप ऐसी बातों को दिल पर लगाने से बचें। सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप को क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मानसिक तनाव बढ़ने से आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लैपटॉप, टीवी, मोबाइल आदि का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको बेवजह की चिंता से भी दूर रहने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज आपको अपने सभी काम था इस समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में आज किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से सुबह 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज किसी करीबी सी आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आज आपको अपनी किसी समस्या का हल मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है, विशेष रूप से अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आज आप कोई बड़ा निवेश करने का भी फैसला ले सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपके प्रिय आपके साथ कुछ अतिरिक्त समय बिताने की मांग कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। दफ्तर में बॉस की गर्ममिजाजी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। छोटी सी गलती पर आज आपको अपने बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी वापस ली जा सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। निजी जीवन की बात करें तो अचानक पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। वहीं दूसरी ओर आज आपका स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहने के आसार है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। बढ़ते हुए खर्च आपकी आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी आपकी तरक्की पर बुरा असर डाल सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके अलावा कोई पुराना कानूनी मामला भी आज आपकी चिंता की वजह बन सकता है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी बड़े झगड़े में बदल सकती है। रोज-रोज के यह झगड़े आपके वैवाहिक जीवन को नीरस बना रहे हैं। आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। आपको चोट चपेट लग सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी किसी बड़ी आर्थिक समस्या का भी अंत हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक आज कुछ नई रणनीतियां तैयार कर सकते हैं। मुमकिन है आने वाले दिनों में इसका अच्छा फायदा आपको मिले। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपकी आज की मेहनत आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय का मूड कुछ बदला हुआ रहेगा। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। अपने सभी काम आप मन लगाकर पूरे कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि आप सही समय पर अपने सारे काम पूरे करने में सफल रहेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई व्यवसाई की योजना आगे बढ़ने की बढ़ सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा और खास गुजरने वाला है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी और करीबी से सलाह लेने के बाद ही आप इस ओर अपना कदम बढ़ाएं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8 बजे तक

Story first published: Friday, December 17, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion