Latest Updates
-
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय
17th January Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज मनचाहा फल
कैसा रहेगा आपका दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज वाहन का प्रयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें, साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की विदेश यात्रा का सपना पूरा होने के आसार है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर यदि आपके मन के मुताबिक काम न हो तो आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इससे आपका काम प्रभावित होगा, साथ ही आपकी छवि पर भी बुरा असर पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। हो सकता है आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद भी मिले। यदि आप पहले से ही व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने के आसार हैं, खासतौर पर खुदरा व्यापारियों के हाथ अच्छे अच्छा मुनाफा लग सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप शौक मौज पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको रोजगार का अवसर मिल सकता है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। आप भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें, जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। सेहत की बात करें तो आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बॉस को प्रभावित करने के लिए बेवजह की कोशिशें न करें बल्कि अपने काम पर पूरा ध्यान दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका न मिले। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। सेहत में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रियल स्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने के आसार है। आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर मिल सकता है, साथ ही आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करना होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत आने की प्रबल संभावना है। आज काम से जुड़ी यात्रा का भी योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान होने के आसार है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की जरूरत है। अपने खाने-पीने का ध्यान रखें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको बड़े बदलावों से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपका ऐसा रवैया आपके प्रिय को दुखी कर सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी या ऑपरेशन हुआ है तो आपको ज्यादा लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप आराम पर अधिक ध्यान दें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों में आपका पैसा नष्ट हो सकता है। इसके अलावा आपका धन चोरी या गुम होने के भी आसार हैं। कामकाज की बात करें तो आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिल सकता है। वहीं आज किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम जल्द ही आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आज आपको कोई समझौता भी करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय:प्रातः4:15 से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। आपकी स्थिति मजबूत होगी, साथ ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक



Click it and Unblock the Notifications