Aaj Ka Rashifal 18 December Horoscope: कन्या राशि वालों के जीवन में आएगा आज कोई सकारात्मक बदलाव

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई नया निवेश करने वाले हैं तो आपको समझदारी से अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहने के आसार है। इसके अलावा बॉस का रवैया भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसी परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध और अहंकार से बचने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप फाइनेंस से जुड़ा काम करते हैं तो आज पैसों से संबंधित कोई भी लेन देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में अपनी नई नौकरी ज्वाइन की है तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा किए हुए कार्यों से बॉस असंतुष्ट नजर आएंगे। आज आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अपनी मन की बात साझा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज आपको अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपने प्रिय के साथ किसी खूबसूरत स्थान पर घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

शेयर बाजार से जुड़ा के काम करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे पैसा लगाने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी आज के विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ आपको कुछ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। इससे आपका तनाव काफी कम होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो तनाव से दूर रहें। सकारात्मक रह कर कड़ा परिश्रम करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी अटकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में बहुत का सानिध्य प्राप्त होगा। आज के लंबित कार्यों का बोझ भी कुछ कम होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। पिता की ओर से आपको आर्थिक लाभ संभव है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता औरपैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो इस तरह के निर्णय लेने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक को कोई भी लंबी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप अपने काम पर अधिक फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। उन लोगों से दूरी बनाकर रखी है जिन्हें ज्यादा इधर-उधर की बातें करने की आदत है। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा आज आपको आर्थिक मामले में भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। हो सकता है आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने के आसार है। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप यदि आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं और आपका काम खाने पीने की चीजों से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर कर्ज और उधार लेन-देन न करें तो बेहतर होगा। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में शांति का माहौल रहने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को अपनी लकर पूरा करेंगे। सेहत की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति के कारण आज आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने के आसार है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल उच्च पद की प्राप्ति के रूप में मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते हैं तो आप उसकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें खासतौर पर यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। आज आपको बचत पर अधिक ध्यान देने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिल ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घरेलू कलह बढ़ने से आज आपको मानसिक अशांति की अनुभूति होगी। इसके अलावा घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। विपरीत परिस्थितियों में आपको बहुत ही हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप सूझबूझ से अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अपने खर्चों की बढ़ती हुई लिस्ट में आपको कटौती करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। दवा के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। हालांकि आपको सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों से आपको मिलने का मौका मिल सकता है। आज आपको काफी कुछ नया भी सीखने को मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाला आएगा। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ थे रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच की कड़वाहट कम होगी। हालांकि भविष्य में आपको बेवजह की तकरार से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। अगर आप कोई बड़ा खर्च करना चाहते हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। अपने कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आप बचत पर अधिक ध्यान दें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

Story first published: Saturday, December 18, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion