For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

18 September Horoscope: इन 3 राशियों पर बरसेगी आज ईश्वर की कृपा, खुलेंगे तरक्की के द्वार

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत बजरंगबली की पूजा से करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आप के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। आज उधार लेन-देन से भी आपको बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय पर अपना भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल पाएगा। हो सकता है आज आप काफी थका हुआ महसूस करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। छोटे व्यापारियों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। काम के प्रति जरा सी लापरवाही अतीत में किए हुए आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। पुराना कोई कर्ज खत्म करने में आज आप सफल रहेंगे। लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि आप मेहनत करने में पीछे न हटे। आपको अपने इस परिश्रम का अच्छा फल जरुर मिलेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनी सेहत को लेकर आप ज्यादा लापरवाही करने से बचें अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको धैर्य से काम लेना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर के नियमों का पालन आपको सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। आज आपको बॉस के गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आप पर वर्क लोड कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आप सही समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। भाई बहनों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपका उग्र स्वभाव आपके घर में कलह की वजह बन सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको लीवर से संबंधित बीमारी है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों की उन्नति होने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किया हुआ कोई वायदा पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी, साथ ही एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको स्वयं के लिए भी कुछ समय निकालने की जरूरत है। इससे आप बेहतर और तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज उच्च अधिकारियों का दिल जीत सकती है। छोटे व्यापारियों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ आज का दिन अच्छा गुजरेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी सेहत को लेकर आप अधिक सजग रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि अपनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आज आप उसे दूर करने का भरपूर प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। माता पिता के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। साथ ही आपको उनका सम्मान भी करना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज वाहन का प्रयोग आपको सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आज आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत की बात करें तो रात को आप गरिष्ठ भोजन के सेवन से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। लंबे समय से अटका हुआ मुनाफा आपके हाथ लग सकता है। इसके अलावा आज आपको कुछ बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का भी मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। आपकी मेहनत और सकारात्मकता आपको दूसरे सहकर्मियों से आगे रखेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ने से आज मन कुछ उदास रहेगा। किसी बात पर असहमति के कारण आपके बीच कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको रोजाना सुबह जल्दी उठकर सैर करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में काम का बोझ बढ़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। साथ ही बॉस और उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर अधिक रहेगा। हो सकता है आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस न कर पाएं। आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आज आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपने खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आज आपकी सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज आपके प्रिय आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। लंबे समय बाद एक दूसरे के साथ इतना अच्छा वक्त गुजार कर आप बहुत ही बेहतर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। बड़े भाई की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। इसके अलावा आज आपको माता पिता के साथ भी पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइलों को ठीक से रखने की जरूरत है। आज उनके गुम होने की आशंका है जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Horoscope Today 18 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 18 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion