Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य
19 August Horoscope: आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपनों के साथ अहंकार और टकराव से बचें अन्यथा आपके रिश्तो में खटास आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप कड़ा परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलाजुला आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप स्टेशनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपनी कार्यकुशलता से आप वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत जल्द ही रंग ला सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। हो सकता है उनकी बातें आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों की बात करें तो घरेलू खर्चे आज बढ़ते नजर आ रहे हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपका परिश्रम आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकता है। आप अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं खासतौर पर अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आपकी आदत के कारण आपकी सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही आप समय का ध्यान रखें। आज अपना कोई भी काम आप अधूरा न छोड़ें तो बेहतर होगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन कमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। हालांकि आप को पर्याप्त आराम की भी जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों के साथ आज निराशा लगेगी। आपको उम्मीद के अनुसार मुनाफा नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। यदि आप किसी बड़े बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों के लिस्ट बढ़ाने से बचने की सलाह दी जाती है। बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। आज आप अपनेबड़े बुजुर्गों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको जीवनसाथी की खुशियों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें। नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। लंबे समय बाद आपको अपने करीबियों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय टीम वर्क आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात पैसों की है तो बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है। खान-पान के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा कुछ बड़े ग्राहकों से भी आप लाभ संभव है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। कार्यभार बढ़ने से आज आपको स्वयं के लिए भी समय नहीं मिल पाएगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज कुछ खास फायदा नहीं होगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपके आत्मविश्वास में गिरावट की वजह बन सकती है। बेहतर होगा आप निराश और हताश न हो मेहनत करते रहें और सकारात्मक रहें जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। निजी जीवन की बात करें तो कुछ गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों की राय जरूर लें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे, साथ ही आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
चुनौतियों से घबराने की जगह अगर आप उनका सामना करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा विशेष रूप से यदि कामकाज के मोर्चे पर आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी व्यवसायिक योजनाओं में आपको कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको चटपटे और मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों का जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप गलत व्यवहार से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आप को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से खर्च करेंगे तो ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आज आप अपने कठिन कार्यों को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित हो सकते हैं। लोहे का व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं प्लास्टिक, लकड़ी, अनाज आदि का कारोबार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:45 से रात्रि 8:15 तक



Click it and Unblock the Notifications