Latest Updates
-
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज
19 February Horoscope: कर्क और तुला राशि वालों के जीवन में आएगा आज सकारात्मक बदलाव
अगर आप अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अनावश्यक खर्च करने से बचें और जितना ज्यादा हो सके बचत पर ध्यान दें। घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। दूर कहीं से आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर के सभी सदस्य बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और आपका कोई काम काफी दिनों से पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन लाभप्रद रहेगा विशेष रुप से अगर आपका काम लोहा, लकड़ी, डेयरी, सोना-चांदी, स्टेशनरी का है तो आज आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर के सदस्यों के साथ अपना बर्ताव आप ठीक रखें अन्यथा आपका गलत व्यवहार अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है विशेष रुप से घर के छोटे सदस्यों के साथ प्यार से पेश आने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपके प्रमोशन की खुशखबरी आपको मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके ग्राहक आप से नाराज हो सकते हैं और आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंतित रहेंगे। इस समय आपके प्रिय को अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। अपनी क्षमता अनुसार आप मदद जरूर करें हो सकता है आपकी छोटी सी मदद किसी की बड़ी परेशानी का अंत कर दे। व्यापारियों को अपने जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। आज किसी जरूरी दस्तावेज के गुम होने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका कोई कठिन कार्य आज सरलता से पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज शांति रहेगी। हालांकि रिश्तों की कड़वाहट दूर करने के लिए आपको अपनों को समझने की जरूरत है। बेहतर होगा आज आप खुले दिल से अपने परिजनों से अपने मन की बात कहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आपका तनाव कम होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। आपके प्रतिद्वंदी भी आपके पीठ के पीछे आपकी तारीफ कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो कड़ी मेहनत के बाद धन लाभ होगा। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। निजी जीवन की बात करें तो आज आप अपने जीवन साथी की सभी शिकायतें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। हो सकता है आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। पैसों की कमी के कारण रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप विपरीत परिस्थितियों का सामना पूरी हिम्मत से करेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो तेज गति से और ध्यानपूर्वक आप अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापारियों को सोचे हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से काफी चिंता हो सकती है। हालांकि इससे आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आप मिलकर अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को निभाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 5:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या सकती है। यदि आपको फेफड़ों से जुड़ी कोई परेशानी है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपने छोटा-मोटा कर्ज लिया है तो आज लेनदार आप पर दबाव बना सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। हो सकता है वे कुछ कमियां भी निकालें। बेहतर होगा आप उनकी बातों पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप कुछ अकेला महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर काम करें। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें। व्यापारियों को आज बड़े आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको अधिक सावधान रहना होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आपका तनाव कम होगा। मुमकिन है आज उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिले। बेहतर होगा आप भी अपनी ओर से पूरा सहयोग दें। स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ समय से किसी कानूनी मामले को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज के दिन आपको इससे छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको संभलकर रहने की जरूरत है ताकि आपका काम प्रभावित न हो। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता की ओर से आपको कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। कानूनी दांवपेच में फंसने से बचें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज समय पर अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आप पूरी मेहनत करके बॉस का दिल जीतने की कोशिश करें ताकि जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो जाए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से बचें अन्यथा आंखों से जुड़ी छोटी मोटी तकलीफ बड़ा रूप ले सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घरेलू कलह के कारण यदि आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आपको इस तरह की बातों से अपना ध्यान हटाकर अपने काम पर फोकस करना चाहिए। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए बेवजह की चीजों में अपना समय व्यर्थ न करें। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। अतीत में किए हुए निवेश का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। मुमकिन इससे आपकी पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी। वहीं दूसरी ओर आज आप को उधार देने से बचना होगा अन्यथा लंबे समय के लिए आपका पैसा अटक सकता है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। शारीरिक थकान मानसिक तनाव की वजह बन सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो आप को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। साथिया को अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान भी शामिल करें। इससे आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। अगर आप मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि ओवरकॉन्फिडेंस में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको शर्मिंदा होना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े संपर्कों की मदद से कुछ फायदा मिल सकता है। अगर आप छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो दिन के दूसरे हिस्से में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। इस समय आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप आलस्य का त्याग कर पूरी इमानदारी और मेहनत से अपना काम करें। आपकी काम चोरी आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। पैसों को लेकर पिता के साथ कहासुनी होने की संभावना है। ऐसे में आपको गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसी कोई बात न कहें जिससे आपके पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचे। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











