Latest Updates
-
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज
Aaj Ka Rashifal: 2 August Horoscope आज भोलेनाथ की कृपा से इन राशियों का होगा बेड़ा पार
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। मिलजुल कर काम करें इसमें आपका फायदा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ डील करते समय अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया तो आपको अपने में व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। जल्द मुनाफे के लिए कोई गलत निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखें। बाहर के भोजन से परहेज करें। साथ ही अधिक मात्रा में आप फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें। पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की आशंका है। दफ्तर में यदि आपको अतिरिक्त काम सौंपा जाता है तो आपको घबराने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप सारी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा करें। इससे आपकी जल्द तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लाभ का योग बन रहा है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी आपके के मार्ग में कुछ बड़ी अड़चनें पैदा कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। यदि बॉस ने आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातक जल्दबाजी में निवेश से जुड़े फैसले न लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। परिजनों के बीच कड़वाहट कम हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आपको उनके साथ नरमी से पेश आने की जरूरत है। साथ ही उनकी उचित देखभाल भी करनी होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। अपने बढ़ते हुए खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कामकाज का दबाव और घरेलू तनाव आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आपने नया व्यापार शुरु किया है जो आपको अपने ग्राहकों की पसंद नापसंद का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको कुछ अनुभवी लोगों से भी सलाह देने की जरूरत है। वहीं प्लास्टिक का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा। एक साथ आज आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो बड़े भाई के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों को लेकर आज घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। बेवजह की बातों को ज्यादा तूल न दें। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है विशेष रूप से अगर आपका कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक, तेल आदि से जुड़ा है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ आज आप अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा जिससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों का आज कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप के लिए आगे बढ़ने के रास्ते से खुलेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। आपके बीच के झगड़े झंझट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग यदि आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों पर जरूर गौर करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का रवैया काफी कड़क रहेगा। यदि आज छोटी सी भी गलती होती है तो आपको उसका गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। वव्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में लाभ का योग बन रहा है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो शरीर के किसी हिस्से में आज दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10:10 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला खासतौर पर आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि आपको सरकार के नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
काम की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत ही कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। दफ्तर में अचानक ही महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। साथ ही बॉस आपकी परीक्षा लेने के लिए आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। बेहतर बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के हाथ निराशा लगेगी। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आपको समझदारी का परिचय देते हुए बात को संभालने का प्रयास करना होगा। सेहत की बात करें तो यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको दवाइयों में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप कुछ मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। हो सकता है इसकी वजह आपकी खराब सेहत या काम का अधिक बोझ हो। आपको समझना होगा होगा कि जान है तो जहान है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने स्वास्थ पर भी ध्यान दें। आज आपके वरिष्ठ आपके काम से ज्यादा प्रसन्न नहीं रहेंगे जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से किसी भी विवादित मुद्दे पर बात करने से आज आपको बचना होगा। जो भी कहें स्पष्ट तरीके से झूठ का सहारा भूलकर भी न लें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। आपको लाटरी और सट्टेबाजी से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 38
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आज आपके बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे जिससे आपका उत्साह और मनोबल दोनों बढ़ेगा। आप इसी तरह ईमानदारी से मेहनत करते रहिये बहुत जल्द आपके करियर में एक नया मोड़ आने वाला है । व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। अगर आप बड़ा निवेश कर रहे हैं तो बेहतर होगा अपना मेहनत से कमाया हुआ पैसा आप किसी सुरक्षित जगह ही लगाएं। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो सफलता का स्वाद चखने के लिए आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाएं। स्वार्थी लोगों से बचें। मुमकिन है ऐसे लोग आज आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आप बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज चीजें आपकी तरफ रुख करती नज़र आ रही है। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और अपने हर काम को बेहतर ढंग से निपटाने में सफल रहेंगे। इतना ही नहीं, लम्बे समय बाद आप स्वयं भी अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। आज मौज मस्ती करने का आपको पर्याप्त समय मिलेगा। मुमकिन है दोस्तों के साथ पार्टी करने का या फिर घूमने फिरने का मौका मिले। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों पर किसी भी बात का दबाव डालने से आपको बचना होगा। आपको उनकी भी खुशी और भावनाओं का ध्यान रखने की जरुरत है। अगर बात आपके दाम्पत्य जीवन की करें तो आज जीवनसाथी से कोई खास तोहफा मिलने की संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 8 से शाम 7:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











