For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 20 December Horoscope: मीन राशि की गर्भवती महिलाएं न करें आज यह गलती

|

आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

20 December 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। आप अपने कार्यों पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। इस तरह की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कम्पटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति के रूप में हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ से मुनाफा लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास भी कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए आपके पास बुलावा आ सकता है। आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास से रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय का बर्ताव आपके प्रति कुछ बदला हुआ रहेगा। हो सकता है वे अपनी गलती स्वीकार कर आपसे माफी भी मांगे। अपने वैवाहिक जीवन की सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको भी संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आज आपको कंपनी की ओर से बोनस भी मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर कपड़ों के व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। आज आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। यदि घर के कुछ सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर तनातनी चल रही है तो आज सारा मामला शांत हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। हालांकि आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। सेहत की बात करें तो आज आपको रोजाना की भागदौड़ से कुछ राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे आपको उतने ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कुछ आर्थिक अड़चनें आए। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है। आज आप परिजनों के साथ ज्यादा समय न बिता पाएं। हालांकि वीकेंड पर आपको उनके लिए कुछ अच्छी प्लानिंग करने की जरूरत है। काम के साथ-साथ आपके लिए आपका परिवार भी उतना ही जरूरी है। यह बात आपको समझनी होगी। सेहत की बात करें तो आपको कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक मात्रा में माल डंपर न करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला भारी नुकसान की वजह बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज एक साथ कई जिम्मेदारियों को पूरी करनी पड़ सकता है। आपको हर काम संभलकर करने की सलाह दी जाती है। बॉस आपके कार्यों की जांच पड़ताल भी कर सकते हैं। जीवनसाथी स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आज अचानक उनकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खानपान में किसी भी तरह की गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातक यदि बैंक से लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपका कारोबार में तेजी आएगी। जनरल स्टोर, किराना आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ कम रहेगा। आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और जल्द ही आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अच्छा समय बिताने के लिए आज आप कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण और यादगार रहने वाली है। कामकाज के दृष्टिकोण से आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। आज माता पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। उनका स्नेह और समर्थन मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से दूर रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा, विशेष रूप से यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। दफ्तर में यदि आपको कोई बड़ा काम सौंपा गया है तो आज आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। आपकी छोटी सी गलती के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार में बदलाव के लिए यह समय ठीक नहीं है। यदि आपको बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आने वाले दिनों में इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है वे आपके साथ काफी बेरुखी से पेश आएं। आप बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जाने की कोशिश करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। शराब पीकर गाड़ी चलाने से आपको बचने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर घर के सदस्यों के साथ कहासुनी से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। साथ ही रिश्तो में दूरियां आ सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मनाते की प्राप्ति न होने से कुछ निराशा हो सकती है। हालांकि व्यापार में इस तरह के उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं। आप सकारात्मक रहें और मेहनत करें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आज बेवजह के गुस्से से आपको बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। हालांकि आपको अनावश्यक तनाव लेने से बचने की चला दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार है। अचानक घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप काफी परेशान रहेंगे। आज आपको लंबे चौड़े मेडिकल बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। अगर आपको हृदय से संबंधित कोई रोग है तो आज आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। इस समय आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपकी संतान को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे पर आपका विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 5:10 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि की गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें। साथ ही आपको आराम पर भी फोकस करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। अगर आप वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की एकाग्रता भंग हो सकती हैं। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। इस तरह की नकारात्मक बातें आपकी तरक्की पर बुरा असर डाल सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता न अपनाने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Horoscope Today 20 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 20 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, December 18, 2021, 15:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion