Latest Updates
-
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम
23 April Horoscope: इन राशियों के जीवन में आएगा आज कोई सकारात्मक बदलाव
आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और चमकेगा किसकी किस्मत का सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक क्रोध आपके लिए ठीक नहीं है। इससे आपकी निजी जिंदगी में कलह बढ़ सकता है, साथ ही अपनों के साथ रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको थोड़ी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। यदि आपका कोई काम न बन पाए तो ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज अपनों के साथ बिताएं। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है, खासतौर पर माता-पिता को इस समय आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज खर्चे कुछ कम होंगे और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। दफ्तर में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपको कुछ नई और बड़ी जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी। छोटे व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। अपनों के लिए आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातक यदि नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय उचित है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। कपड़ों के व्यापारियों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कामकाज में तेजी देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें अन्यथा आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है, विशेष रूप से यदि आपको कोई समस्या हो रही है तो आप डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप काफी उत्साहित रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय पिता पाएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और लंबे समय से आपके विवाह की बात चल रही है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट से ज्यादा दूर न जाने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले लोगों को आंख बंद करके सहकर्मियों पर भरोसा करने से बचना होगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा। आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, खासतौर पर यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज सारी गलतफहमियां दूर होंगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। काफी दिनों बाद आप खुलकर अपने प्रिय से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है। आपका काम पूरा होगा और आप को बड़ी राहत मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी ओर से परिश्रम करते रहें। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आप किसी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों का लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। जरा सी जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा भी आ सकता है। आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आज आपको हाथ या पैर में चोट लग सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 5:25 से दोपहर 2:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
किसी कारणवश यदि जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ गई है तो आप अपनी ओर से सारी कड़वाहट दूर करने का प्रयास करें। ऐसा न हो कि बहुत देर हो जाए। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ टकराव और अहंकार से बचें, साथ ही उनके कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। वहीं व्यापार करने वाले लोगों के लिए आगे बढ़ने का नया रास्ता खुल सकता है। आपको किसी बड़े ग्राहक के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। खानपान में गड़बड़ी के कारण आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार है। आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको निवेश का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको ऐसे मामलों में जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। दफ्तर में बॉस का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। हो सकता है आज आप नौकरी बदलने का भी मन बनाएं। यदि आप अपने वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो आपको दूसरी नौकरी की तलाश शुरू कर देनी चाहिए। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इतना ही नहीं आज आपको घर के छोटे सदस्यों का मार्गदर्शन करने का भी मौका मिल सकता है। आज आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कुछ दिनों से आपको अनिद्रा की शिकायत हो रही है तो आपको लापरवाही करने से बचने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहे हैं और रोजाना ध्यान का सहारा लें। इसके अलावा आपको डॉक्टर से भी उचित सलाह लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आने वाले दिनों में आप आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को एक साथ कई काम निपटाने से बचने की जरूरत है अन्यथा आप से गलतियां हो सकती हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी, साथ ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपकी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। हालांकि आपको पैसों के मामले में इस समय संभलकर रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। रात के समय आज वाहन का प्रयोग आपको सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











