For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 August Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का अच्छा फल, क्या है आपके भाग्य में

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च होने से आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। साथ ही आप बचत पर अधिक ध्यान देने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आप से कोई गलती होती है तो आप उसे खुले दिल से स्वीकार करने की कोशिश करें। अहंकार और क्रोध से नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। आपके मार्ग में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करें। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके साथ काफी ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। कामकाज की बात करें तो अगर दफ्तर में बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप गलतियां करने से बचें अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आज आपको मुश्किल में डाल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं और और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। निजी जीवन में कुछ तनाव संभव है। भाई या बहन के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन धारधार वस्तुओं का इस्तेमाल आज आप बहुत ही सावधानी से करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको अपनी योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। यह समय कुछ नया करने का है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आज आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सीने में जलन, भारीपन आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए तरक्की का योग बन रहा है। जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा खासतौर पर भाई बहनों के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास करा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको समझना होगा कि काम के साथ-साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो सोना चांदी और शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ निराशाजनक रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों की बातों से ज्यादा प्रभावित न होने की सलाह दी जाती है। आप अपना भला बुरा खुद समझते हैं। बेहतर होगा दूसरों की बातों में न आएं पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं और इसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। आपको साफ सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आज आपको अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको ज्यादा आनाकानी से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आपकी आर्थिक समस्या गहरी हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी को किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज दिक्कत कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि लंबे समय से आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आप उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने के लिए बड़ा कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आप समझदारी से अपना अंतिम निर्णय लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आप अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर न जाएं तो बेहतर होगा। अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। आपको गैस्टिक, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा मसालेदार या तला भुना खाने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में आज कलह हो सकता है। घर के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। शाम को अचानक किसी रिश्तेदार का घर आना हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप खूब मेहनत करेंगे। हालांकि आपका परिश्रम व्यर्थ नहीं जाएगा और जल्द ही आपको इसका उचित फल मिलेगा। आपको अपने बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़ी जातकों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आज आप कोई आर्थिक लेन-देन नहीं करें तो अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। आपकी कोई बड़ी लापरवाही आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आपको जो भी कार्य सौंपा जाए उसे आप पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारी अगर बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज आपको अपने परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा लेकिन आपके बीच तालमेल काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

English summary

Horoscope Today 23 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 23 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, August 21, 2021, 17:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion