Latest Updates
-
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल
23 September Horoscope: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी बेहद भाग्यशाली
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट आने की वजह से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर में आज अचानक कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। अपनों के साथ आप लंबे समय बाद बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कड़े संघर्ष के बाद आपको अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। इस समय आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे, आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा। सेहत की बात करें तो आपको थकान, अनिद्रा, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें और आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
लंबे समय से चला आ रहा पैसों से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ सकता है और आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है ताकि भविष्य में आपको इस तरह की परेशानी से दो-चार न होना पड़े। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने सभी काम तय समय पर पूरा कर पाएंगे। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में लिए हुए किसी महत्वपूर्ण फैसले का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
मानसिक रूप से आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सकारात्मक रहकर और कड़े परिश्रम के बल पर ही आप सफलता हासिल कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग से काम लें। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
लंबे समय बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। परिजनों और दोस्तों के साथ आज आप काफी अच्छा वक्त बिताएंगे। हो सकता है आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लें। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे, साथ आपका दबाव भी कम होगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। अगर आप सिंगल है तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। जल्द ही आपकी लव लाइफ की शुरुआत होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है घरेलू खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करके आप आर्थिक संकट से बच सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी स्थिति मजबूत होगी। हो सकता है किसी कठिन कार्य को आज आप बड़ी ही सरलता से पूरा करने में सफल रहें। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से चल रहा कोई कानूनी मामला आज खत्म होने से आपके कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके प्रिय का गुस्सा शांत होगा और वे आपके साथ नरमी से पेश आएंगे। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के साथ प्रेम भरा बर्ताव करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर के सदस्यों के साथ रूखा बर्ताव करने से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर तकरार हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करके आप अपने प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी है और विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी रूकावट आ सकती है। मुमकिन है आज आप काफी तनाव में रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है। समय पर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है विशेष रुप से अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग बढ़ने की आशंका है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपके प्रिय आपका पूरा ध्यान रखेंगे। आज आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है आप किसी खूबसूरत जगह पर से सपाटे के लिए भी जाएं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके एक गलत फैसले का गलत नतीजा आप को भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपके द्वारा किए कार्यो में कमियां निकालते हैं तो आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले खासतौर पर अगर आप ऑनलाइन व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कॉस्मेटिक, फुटवियर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। यदि कुछ दिनों से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय आपकी माता को अच्छी देखभाल की जरूरत है। सेहत की बात करें तो अगर आपको गठिया की शिकायत हो तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
शारीरिक थकान बढ़ने से आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। हो सकता है काम में भी आपका ज्यादा मन न लगे। ऐसे में आपको खुद के लिए थोड़ा समय निकालने की जरूरत है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान का सहारा लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। आज आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ने की आशंका है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो बिना किसी अच्छी रणनीति के आप किसी भी कार्य की शुरूआत न करें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। बेहतर होगा आप किसी भी तरह के टकराव से बचें और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। निजी जीवन की बात करें तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आपको अपनों के लिए भी निकालने की आवश्यकता है, विशेष रूप से बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। सेहत की बात करें तो डायबिटीज के रोगियों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई महत्वपूर्ण डील करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रखें। अगर आज आप नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जा रहे हैं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें, आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आज आप पर वर्कलोड कुछ अधिक रहने वाला है। यदि शांति दिमाग से आप अपने काम पूरे करने का प्रयास करेंगे तो आप सही समय पर अपने सभी काम खत्म करने कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications