25 February Horoscope: इन 4 राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे आपको उतनी अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आने वाले दिनों में आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर मिल सकता है। यदि आप छोटी सी भी लापरवाही करते हैं तो आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार है। पैसों को लेकर आज घर में वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सुस्ती और आलस महसूस हो सकता है। खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि कुछ दिनों से दफ्तर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नकारात्मक स्थितियां दूर होंगी और आज आप मन लगाकर अपने काम कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर दवाइयों का काम करने वाले लोगों को जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा पाठ में आपका विशेष ध्यान रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। सेहत की बात करें तो आपको अपच, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 1:25 से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, खासतौर पर अगर आप संतान के इच्छुक हैं तो जल्द ही आपके घर में किलकारियां गूंज सकती हैं। दूसरी ओर प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके पार्टनर की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आपके प्रेम में वृद्धि होगी, साथ ही आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आपको दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आज कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आज आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। समय का ध्यान रखें। इसके अलावा यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो आप उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों का आज नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपके कारोबार में जल्द ही वृद्धि देखने को मिलेगी। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। घर के बड़ों के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको बातचीत के द्वारा सारी कड़वाहट को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर अपने प्रिय के साथ चर्चा करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज आपको कंधों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर हो या कार्यस्थल आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। ऐसे में आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहने की जरूरत है। सबसे पहले बात करते हैं नौकरीपेशा जातकों की, आज पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। बॉस का दबाव भी आप पर बना रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा। यदि आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। घर की मरम्मत आदि पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा किसी परिजन के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 6 बजे से शाम 6:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आपको थायराइड से संबंधित परेशानी है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। छोटी सी बात पर आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है नहीं तो आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आपको अहंकार और टकराव से बचना होगा।

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपनी व्यक्तिगत परेशानियों को अपने काम पर हावी न होने दें अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस समय आपका एक गलत फैसला आपका भारी नुकसान करा सकता है। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके किसी कार्य में बड़ी अड़चन आ सकती है। वहीं नौकरी में बदलाव के लिए यह समय उचित नहीं है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने के आसार है। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अति आत्मविश्वास में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। बड़े फायदे के लिए आप छोटे मुनाफों को नजरअंदाज न करें। अगर आप अविवाहित है और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि आप शादीशुदा है और जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको समझदारी से मामले को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि हाल ही में आपने अपनी पढ़ाई पूरी की और आपको एक अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। आप किसी बड़ी कंपनी में आप इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। जल्द हो आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी कार्य में यदि कोई अड़चन आ रही है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इस तरह की लापरवाही से आपको बचने की जरूरत है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 12 से 3:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कार्यस्थल पर आपको नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। समय पर दफ्तर पहुंचने का प्रयास करें, साथ ही कामकाज में ज्यादा लापरवाही न करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कुछ जोखिम भरे पैसे लेने पड़ सकते हैं। हालांकि आपके इन फैसलों के अच्छे नतीजे आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। धन कमाने का अच्छा अवसर आपके हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप निश्चिंत रहेंगे। यदि जीवनसाथी को आपको सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा दफ्तर में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। इसके अलावा यदि नौकरी से संबंधित कोई दिक्कत है तो आज आपकी यह परेशानी भी दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आप अपनी सूझबूझ और मेहनत से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। हो सकता है आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आप उनकी प्रगति से खुश और संतुष्ट रहेंगे। आज आप अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे। जहां एक ओर आप दफ्तर में पूरी मेहनत और लगन से अपने सभी काम पूरे करेंगे वहीं दूसरी ओर आप आज आप अपने परिवार को भी पूरा समय देंगे। हो सकता है आज आप किसी समाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा। यदि आपके पार्टनर आप से नाराज है तो उन्हें कोई खूबसूरत भेंट देकर मनाने के लिए दिन अच्छा है। कोट कचहरी के मामलों को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। मुमकिन है आपके विरोधी कोई नयी समस्या खड़ी कर दें। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 33

शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक

Story first published: Friday, February 25, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion