For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 25 November Horoscope: आज इन राशियों की मेहनत होगी सफल

|

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में पेंडिंग कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। साथ ही उच्च अधिकारी भी सख्त रवैया अपना सकते हैं। इस समय काम के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी नौकरी खतरे में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने के भी आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ कोशिश करते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज एसिडिटी, गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही है कोई बाधा दूर हो सकती है। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे, साथ ही गुरुजनों का भी सहयोग आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका गलत बर्ताव अपनों को आपसे दूर कर सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी की लापरवाही के कारण अचानक कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संयम से काम लेने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज अच्छा अवसर लग सकता है। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहने के आसार है। अगर सेहत की बात की जाए तो आज आपको हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। अपने बड़ों से विचार विमर्श करने के बाद ही आप अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेंगे तो बेहतर होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। दफ्तर में आप अपने प्रदर्शन से उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा बड़े आर्थिक लेन देन करने के लिए भी आज का दिन ठीक नहीं है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है विशेष रूप से जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं और किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका है तो आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। हालांकि आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अपने मन की बात अपनों से साझा करके आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से आपका बहुत मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज का बढ़ता हुआ दबाव आज आपको काफी परेशान कर सकता है। मुमकिन है आप नौकरी बदलने का भी मन बनाएं। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य बनाए रखें और शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। बड़े मुनाफे के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर होंगी और एक दूसरे को फिर से समझने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक आपके प्रिय की सेहत में गिरावट आ सकती है। आज उन्हें काफी संभलकर रहने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। आज कोई भी काम करते समय ज्यादा जल्दबाजी न करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो भागदौड़ के कारण आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। खुद को साबित करने का यह बहुत ही बढ़िया मौका है, इसलिए इसे व्यर्थ न जाने दें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके लिए हुए सही फैसलों के अच्छे नतीजे आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आज आपका बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में जल्द ही बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों की भी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने का प्रयास करें, खासतौर पर माता पिता के साथ सम्मान से पेश आएं। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय निकालकर उनके साथ बताएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा न लें अन्यथा आपके बीच टकराव संभव है। सेहत की बात करें तो यदि आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो आज आपको संभाल कर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आप अपनी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन से बॉस का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। उचित सलाह लेकर आप अपना कदम आगे बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य है तो जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मुमकिन है आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आए। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस समय आप बचत पर अधिक ध्यान दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा खुद को साबित करने का दबाव भी आप पर बना रहेगा। आज नौकरी छोड़ने का विचार मन में आ सकता है। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह के झगड़े झंझट से व्यापार में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। सेहत कमजोर रहेगी और आज किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपने बढ़ते पर खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार है। आपका गलत बर्ताव आपकी छवि खराब कर सकता है। बेहतर होगा गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको बाद में पछतावा हो। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों को खान पानी में ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। यह सब आपके कड़े परिश्रम और सही फैसलों का ही नतीजा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन भी बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। आज आप पूरी सकारात्मकता, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय सारी नाराजगी भूलकर प्यार से आपकी ओर हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपने व्यवहार में नरमी लाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि खर्च अधिक हो सकते हैं, लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी भी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Horoscope Today 25 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 25 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, November 24, 2021, 15:26 [IST]
Desktop Bottom Promotion