Aaj Ka Rashifal 26 April Horoscope: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है, साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है जो आने वाले दिनों में आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। वहीं व्यापारी वर्ग के लिए कुछ नई चुनौतियां खड़ी हो सकती है। हालांकि आपको पूरी सकारात्मकता और धैर्य के साथ काम लेने की सलाह दी जाती है। आपकी परेशानियों का अंत जल्द ही होगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय अपने लिए भी निकालें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

भावनाओं में बहकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें अन्यथा आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी गलती के कारण आपका बड़ा नुकसान संभव है। पैसों के मामले में आज के दिन आप को राहत मिल सकती है। पुराना रुका हुआ धन वापस मिलने से आप की चिंता दूर होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आलस्य का त्याग कर आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप तेजी से अपने काम पूरे नहीं करेंगे तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा और इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका फैसला आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी या टकराव से आपको बचने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज घर की मरम्मत आदि पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा साज सजावट की वस्तुओं की भी खरीदारी आप कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए और खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। यदि आप शॉर्टकट रास्ता अपना कर पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो आप ऐसी गलती करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। मेहनत करें और आर्थिक मामलों में समझदारी से अपने फैसले लें। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को मन चाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। आगे बढ़ने का यह सुनहरा मौका हो सकता है, इसलिए आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। अपनी सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। यदि कोई समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से उचित सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। आपको शांत दिमाग से अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि वर्क लोड अधिक है तो आपको धीरे-धीरे अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है, जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। घर के बड़े आप से नाराज रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रिय की खराब सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपनी खुशियों का भी ख्याल रखें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप अपनी वाणी के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। लोग आपके गुणों की प्रशंसा करेंगे साथ ही आपकी सकारात्मकता आपके आसपास के लोगों को भी प्रभावित कर सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आप मन लगाकर अपने काम पूरे कर पाएंगे। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। मार्केट में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी और आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो ज्यादा देर धूप में रहने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। घर हो या कार्यस्थल आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को आज समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उन्हें शिकायत का कोई मौका न दें। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है, नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि कुछ दिनों से आप अपनी निजी जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार लाने का आप भरपूर प्रयास करेंगे और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी मेहनत सफल हो सकती है और आपके लिए सफलता के द्वार खुल सकते हैं। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। जल्द ही परिजनों के साथ आपको यात्रा करने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आपको कानों से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो उसे नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि लंबे समय से पैसों को लेकर कोई वाद विवाद चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, साथ ही बॉस का मूड भी आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज सोच समझकर अपने व्यवसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपका गलत बर्ताव आपको अपने प्रिय से दूर कर सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें समझने का प्रयास करें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरी करने वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। जल्द ही आपको नई जिम्मेदारियों के साथ उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। छोटे व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप अपना कामकाज आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपने करीबियों की मदद मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बड़े भाई आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। आज उनकी ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। सेहत में सुधार आएगा और आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि लंबे समय से घर में आपके विवाह की चर्चा चल रही है तो आज बात कुछ आगे बढ़ सकती है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने साथी के लिए कोई खूबसूरत तोहफा भी खरीद सकते हैं। लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन में संतोष का भाव रहेगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा, साथ ही लंबित कार्यों का बोझ भी कम हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल और बेहतर होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। शारीरिक रूप से आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Story first published: Tuesday, April 26, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion