Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
26th October Horoscope: वृषभ राशि वालों को होगा लाभ, इन राशियों को भी मिलेगा आज भाग्य का, साथ
कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही बढ़िया रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की जाए तो आप को सिगरेट और शराब से दूर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने के आसार है। इसके अलावा आपके किसी पुरानी संपर्क से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आज आपके हाथ बढ़िया आर्डर लगने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप ध्यानपूर्वक उसे करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर हो सकता है। सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें, विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई समस्या है तो आप सतर्क रहें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पुरानी बातों को याद करके मन दुखी हो सकता है और आज आप काफी अकेलापन महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप बेवजह की चिंताओं को भूलकर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें, साथ ही आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। पेंडिंग कार्यों को लेकर आज वे आपसे थोड़ी नाखुश नजर आएंगे। बेहतर होगा आप इस तरह की गलतियां करने से बचें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज घर के बड़ों के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर नया मोड़ आ सकता है। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है, विशेष रुप से यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कारोबारी गतिविधियां थोड़ी धीमी पड़ सकती है, लेकिन आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक रहें और परिश्रम करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को आज एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। आपकी आज की मेहनत आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन लसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कोई तोहफा दी खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। सेहतमंद रहने के लिए आप क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो आज परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। आपके बीच की कड़वाहट कम होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको कोई जोखिम भरा व्यवसायिक फैसला भी लेना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना योग करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। नौकरी करने वाले जातक को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरे हुए और सकारात्मक रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। पैसों की कमी के वजह से रुका हुआ आज आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप अपने कैल्शियम की जांच करवाएं।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपके कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसे में आप सुस्ती और आलस्य छोड़े और अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक आज बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जल्द कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लाएं। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला आज कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी हैं तो किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले या फिर निवेश से जुड़ा फैसला लेते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। आप अपने करीबियों और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। इसके अलावा आज किसी सहकर्मी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। सेहत के मामले में दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दोस्तों के साथ आज मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा।
आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर तक का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के आसार हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप तनावमुक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपने घर का वातावरण शांत रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आज आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने के आसार है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी यह परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने के आसार हैं। आज आपका छोटा मोटा नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की खुशियों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। आप लापरवाह रवैया आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल होने की संभावना है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











