For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 June Horoscope:वृश्चिक राशि वाले आज वाहन का प्रयोग संभलकर

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी और आज संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपके बीच का रिश्ता गहरा और मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें दफ्तर में आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है जिसमें आपका अनुभव कम है। ऐसे में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका काम तय समय पर पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है, खासतौर पर यदि आप लोहे के व्यापारी हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आप संभलकर रहें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

छोटे व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी, साथ ही आज आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का भी मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है जिसकी वजह से आपका काम भी प्रभावित होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर है। आप अधिक बचत कर पाएंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपको पहल करने की आवश्यकता है। जब बात अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े लोग यदि आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखना होगा। आपकी एक गलत बात के कारण आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपके दिए गए सुझावों को भी महत्व दिया जाएगा। आज बॉस आपकी सकारात्मकता और मेहनत से काफी प्रभावित नजर आएंगे और इसका अच्छा फायदा जल्द ही आपको मिलने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो उसका परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। पैसों को लेकर चल रहा प्रयास सफल हो सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। यदि लंबे समय से आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में निवेश करने से बचने की जरूरत है नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज कोई नई चुनौती खड़ी हो सकती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेना होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप उनके लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी है और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो गुरुजनों और आपके करीबियों की मदद से आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। आज आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे और उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुक भी सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा कठोरता से पेश न आए। आपका गलत रवैया आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:20

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। हालांकि आपको बेवजह की चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी परेशानियां और बढ़ सकती है, साथ ही आपकी सेहत भी कमजोर हो सकती है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने के कारण आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 13

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा नए स्टॉक के लिए भी समय उचित है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे में दोस्तों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आज शराब पीकर आप वाहन का प्रयोग करने से बचें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें नहीं तो आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। इसके अलावा खुद से जुड़ी गुप्त बातें भी ज्यादा इधर-उधर करने से भी आपको बचने की जरूरत है। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है, साथ ही आप समय समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हो सकता है आज आपको लंबे चौड़े मेडिकल बिल का भुगतान भी करना पड़े। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको समय का ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है। व्यापारियों को अपने महत्वपूर्ण फैसले स्वयं लेने की जरूरत है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। सेहत की बात करें तो आज पेट से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ ही बढ़ सकता है। हालांकि आपको उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। वहीं व्यापारियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। भाई बहनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह की अनबन आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। अनावश्यक खर्चे होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको कुछ सकारात्मक गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। आपका काम आपकी योजना के अनुसार पूरा न होने के कारण आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। व्यापार वर्ग यदि बड़ा निवेश करने वाले हैं तो उससे जुड़ी सारी जानकारियां अच्छी तरह प्राप्त कर लें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी सेहत या शिक्षा को लेकर आज आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:19

शुभ समय:सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी है और विदेशी कंपनियों से जुड़ना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी योजना आगे बढ़ सकती है और आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपके पास कुछ नए अधिकार भी होंगे। भविष्य में आप इसी तरह से मेहनत करते रहें। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। तनाव मुक्त रहकर ही आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से 11 बजे तक

English summary

Horoscope Today 27th June 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 27th june 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, June 25, 2022, 15:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion