For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 28 December Horoscope: मीन राशि वालों को मिलेंगे आज अच्छे नतीजे

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मन कुछ बेचैन रहेगा और आप काफी उदास महसूस कर सकते हैं। बेवजह की परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें। आपको सलाह दी जाती है कि आप पूरी हिम्मत से इन कठिन परिस्थितियों का सामना करें। पारिवारिक जीवन में बढ़ता कलह कुछ बढ़ सकता है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके साथ कुछ ज्यादा ही सख्ती से पेश आ सकते हैं। वहीं व्यापारियों को आज कोई बड़ा व्यवसायिक लेन देन करने का अवसर मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। सेहत की बात करें तो आज आपको खांसी, जुकाम आदि हो सकता है। छोटी सी भी समस्या हो तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आज आप स्वयं भी काफी संतुष्ट रहेंगे। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। भविष्य में इसका अच्छा लाभ आपको जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में छोटा मोटा तनाव संभव है। हालांकि आप जल्द ही परिस्थिति को संभाल लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज अपनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 25

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रोजाना की भागदौड़ से आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। लंबे समय बाद आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बेहतर होगा आप इस मौके का भरपूर लाभ उठाएं। वैवाहिक जीवन मे सुख और शांति रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आप ढेर सारी बातें करेंगे। अपने प्रिय के साथ बिताए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। किसी नई डील को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। आपके प्रयास जल्द ही आपको अच्छे फल देंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन सामान्य रहेगा। आज आप अच्छी बचत कर पाएंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आज छोटे-मोटे कर्ज से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। अगर आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सभी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही मेहनत भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आप बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि आपको अपना हर काम ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में परिजनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा देर तक टीवी, मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से आंखों से जुड़ी तकलीफ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 29

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप कला, मीडिया या पॉलिटिक्स के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आज आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारी अपनी अटकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। जल्द ही कारोबार आगे बढ़ाने का सपना पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी कुछ उदास महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। हो सके तो उनकी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। काम के साथ आपको अपनी सेहत को भी प्राथमिकता देने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। लंबित कार्यों को आप पूरा करने में सफल रहेंगे। आज उच्च अधिकारियों के साथ काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अपने साझेदार की राय जरूर लें। आपको अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो आज पूरे परिवार के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप ऐशो आराम की चीज़ों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपके गलत शब्द आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप हर काम काफी तेजी से पूरे कर पाएंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आर्थिक नुकसान संभव है। इसके अलावा आपकी फिजूलखर्ची आपकी मुश्किलें और बढ़ा सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपकी व्यवसायिक योजना सफल होगी और एक बार फिर आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। वहीं नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर आपके प्रति जीवनसाथी का कडक रवैया आपको दुखी कर सकता है। ऐसे में आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। यदि घर के किसी सदस्य की तबियत को लेकर आप चिंतित है तो आज आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। हो सकता है आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिले।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर1:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आप काफी तरोताजा और उर्जावान रहेंगे। इसका असर आपकी निजी और पेशेवर जीवन पर देखने को मिलेगा। सबसे पहले बात करते आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो आज मन लगाकर आप अपने सभी काम पूरे करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने में भी सफल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज समय पर आपका कोई बड़ा आर्डर पूरा हो जाएगा। आपका तनाव कम होगा और इसका फायदा भी जल्द ही आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज का दिन आप की शादीशुदा जिंदगी के लिए की बेहतरीन दिनों में से एक होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा संभव है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। आपको वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम के प्रति गंभीर रहें। वहीं व्यापारियों का कारोबार मंदा रहने के आसार है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेदों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। मुमकिन है वे आपके पक्ष को समझेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन जीवनसाथी का सहयोग से आपके लिए सब कुछ आसान हो जाएगा। शाम को दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप बेरोजगार है और काफी प्रयासों के बावजूद आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। केवल एक साक्षात्कार से बात नहीं बनेगी, मनचाही नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ती नजर आ रही है खासतौर पर यदि पैसों को लेकर समस्या आ रही है तो आज किसी करीबी की मदद से आपकी इस परेशानी का अंत होगा। घर का माहौल आज कुछ बिगड़ सकता है। मुमकिन है आपके बड़े बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत न रहें। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पिछले कुछ समय से यदि आपके पेशेवर और निजी जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो आज आपकी परेशानियों का अंत होने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों की नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे जिससे एक बार फिर रिश्तों में प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप भविष्य में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसका बुरा असर आपके संबंधों पर पड़े। काम की बात करें तो यदि आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नौकरी बदलने का फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। लम्बे समय से चली आ रही किसी परेशानी का आज अंत हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। यदि आप नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी इस परेशानी का भी अंत होगा। आप बस इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहें और जमकर मेहनत करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 28 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 28 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, December 27, 2021, 16:42 [IST]
Desktop Bottom Promotion