For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal, 28 Sep 2021: वृषभ राशि वाले रहेंगे आज बेहद भाग्यशाली, जानें अपनी किस्मत का हाल

|

क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। इसके अलावा आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटी सी गलती पर भी आज आपको बॉस के सामने आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल के साथ आपके साथ की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। सबसे पहले बात करते आपके काम की, कला और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बहुत ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं और इसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का बड़ा मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा करने से बचें।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आज आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्द ही आपके मार्ग में आ रही परेशानी दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कार्यभार कुछ कम रहने के आसार हैं। बॉस की ओर से आपको कोई बढ़िया सुझाव भी मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज अचानक किसी रिश्तेदार के आने घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। पैसों की बात करें तो दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापारी है तो आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। उग्र होकर बात करने से बचें नहीं तो आपका गलत बर्ताव आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का पूरा स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। मित्रों की ओर से लाभ संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खाने-पीने की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं खासतौर पर पैसों को लेकर आप किसी भी तरह की गलती करने से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें खासतौर पर अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अहंकार और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। मिलजुल कर काम करने में आपका फायदा है। लोहे के कारोबारियों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। लंबे समय बाद अपने प्रिय को आप काफी अच्छे मूड में नजर आएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा आज बातों बातों में वाद विवाद होने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को अब समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता पिता और भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी के साथ आपको अपने मन की बात साझा करने का अवसर मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने खास हैं। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। आमदनी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती हैं। आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा खासतौर पर बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में आपके हाथ निराशा लगेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच के मसलों का हल ढूंढने का प्रयास करें। सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है खासतौर पर अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ों, दवाइयों आदि का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। हालांकि आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने प्रिय का सम्मान करने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने व्यवस्था एक फैसले सोच समझकर और अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति दफ्तर में मजबूत होगी। आज आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य भी सौंपा जा सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से आप अपने लिए किसी कीमती वस्तु की खरीददारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो चिंता मुक्त रहकर आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 10:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके रिश्तों में कड़वाहट आने की आशंका है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अपने रिश्तों को लेकर आप अधिक सजग रहें। अगर आप शादीशुदा है और जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो अपने प्रिय को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। यदि आप शांत दिमाग से और प्यार से बात संभालने का प्रयास करेंगे तो आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सेहत को लेकर आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। दफ्तर में पेंडिंग कार्य पूरे होने से आज आप का दबाव भी कम होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने संपर्कों से अच्छा फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी और ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपको अपने नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस विषय में अपने परिजनों से बात करने के लिए दिन अनुकूल है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है और आज आपको खुशखबरी मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी महत्वपूर्ण कार्य में यदि कोई सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बड़े भाई आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

English summary

Horoscope Today 28 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 28 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, September 27, 2021, 17:36 [IST]
Desktop Bottom Promotion